जेल में बंद पति से मिलने आयी महिला से चलती गाड़ी में किया गैंगरेप

Uncategorized

FARRUKHABAD : थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम भुड़िया निवासी महिला को कार सवार दरिंदों ने उस समय गैंगरेप का शिकार बना लिया जब वह सुबह तड़के जेल में बंद अपने पति से मिलने जा रही थी। महिला का आरोप है कि सफेद गाड़ी में मौजूद पांच लोगों ने उसके साथ बारी बारी से गैंगरेप किया। जिसके बाद उसे एक कोल्ड स्टोरेज के पास छोड़ गये।RAPE RANJANA1

जहानगंज के ग्राम भुड़िया निवासी महिला  ने कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को बताया कि वह चार माह से जेल में बंद अपने पति दिवारीलाल से मिलने के लिए कचहरी जा रही थी। कचहरी में आज बुधवार को पति की तारीख है।
महिला के अनुसार वह अपने गांव से वाहन से आकर आईटीआई चौराहे पर उतरी। जहां से वह कचहरी जा रही थी। उसी दौरान उससे परिचत एक महिला रेखा ने इशारा देकर एक सफेद रंग की कार में बैठा लिया और उससे कहा कि वह भी तारीख पर जायेगी। जिस पर वह कार में बैठ गयी। कार में पांच युवक पहले से ही मौजूद थे।

कार में बैठते ही युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। महिला के अनुसार पांचों युवकों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान महिला रेखा भी उनके साथ रही। गैंगरेप करने के बाद दरिंदे उसे कास्तकार कोल्ड स्टोरेज के पास छोड़ गये। महिला के साथ उसकी दुधमुही बच्ची भी थी।

कास्तकार कोल्ड स्टोरेज के पास कार से उतार देने के बाद महिला पास ही खेतों में काम कर रहे कुछ किसानों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। तो किसानों ने उसे सलाह दी कि वह अपनी पीड़ा कोतवाली में जाकर पुलिस से कहे, हो सकता है न्याय मिल जाये। जिसके बाद फतेहगढ़ कोतवाली पहुंची।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

फतेहगढ़ कोतवाली में रंजना ने बताया कि उसका मायका नंगापुरवा गुरसहायगंज में है। चार माह पूर्व उसकी जेठानी से पति का विवाद हो गया था। जिसके बाद पति जेल में बंद हैं। कार में मिलने वाली रेखा इससे पहले भी उससे कचहरी में मिल चुकी है। महिला ने बताया कि सफेद रंग की कार में मौजूद लोग आपस में एक दूसरे का नाम बबलू, दीपक, फेरू व कल्लू ले रहे थे।

फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने रेप पीड़िता का महिला थानाध्यक्ष सुभद्रा वर्मा को बुलाकर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। जिसके बाद महिला का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच करने के बाद कानूनी कार्यवाही की जायेगी।