मानसिक शक्ति के प्रबल होते है आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :GIRL

दिनांक 28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। दो और आठ आपस में मिलकर दस होते हैं। इस तरह आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर
* मिर्जा गालिब
* सिकंदर

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

राशिफल 29 अक्टूबर 2013, मंगलवार  (daily horoscope)

 मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपके अंदर वह सभी क्षमता जिससे आप सभी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं . आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 2 है. महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलेंगी। वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन हो सकेगा। व्यापार में नए अनुबंध होने के योग हैं।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

किसी को भी अपने दिल की बात मत बताइए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 13 है. कार्य में निराशा मिलेगी। बनते कार्य में रुकावट आ सकती है। संतान की चिंता खत्म होगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज शॉपिंक में समय निकल सकता है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 29 है. मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। क्रोध एवं उत्तेजना से दूर रहें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखें। दिन विपरीत फल का सूचक है। कोई निर्णय गलत हो सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय बिताकर आप अच्छा अनुभव कर सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 8 है. शिक्षा प्रतियोगिता और आजीविका संबंधी सफलता मिल पाएगी। अपने उग्र और हठी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

इस समय आप अपने बीते हुए पल को याद कीजिए आपको फायदा होगा. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 8 है. दान-पुण्य करेंगे। परिश्रम का फल प्राप्त होगा तथा आय के नवीन स्रोत विकसित होने के योग हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधानी अपेक्षित है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

तनाव लेने से काम की गुणवता बिगड़ेगी. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 14 है. जीवनसाथी से विवाद होने के कारण मन खिन्न रहेगा। व्यापार, नौकरी में आपके कामों की आलोचना हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

यह समय है अपने लाइफ में बदलाव करने की. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 18 है. अधिकारों में वृद्धि होगी। उपहार मिलेगा। पदोन्नति की संभावना है। योजनाएं फलीभूत होंगी। भाइयों और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधानी बरते. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 7 है. प्रणय संबंधों में मधुरता के योग हैं। खर्चों में कमी करें। व्यापारिक अनुबंधों पर सोच-समझकर निर्णय ले सकेंगे। आय और वर्चस्व बढ़ेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आपके आस-पास के लोगों को आपकी सुझाव की जरूरत है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 2 है. अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आपको समय की कमी महसूस होगी. आपका लकी रंग सिल्वर लकी नंबर 13 है. बाधाओं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मित्रों से भेंट हो सकेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपने विचारों को बाहर निकाले आपको सफलता मिलेगी. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 12 है. अवसर का लाभ उठाएं तथा महत्वपूर्ण योजनाएं परिश्रम के साथ कार्यान्वित कर सकेंगे। समाज को नेतृत्व प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप कुछ थकान महसूस कर सकते हैं, इसके लिए आप अपने डाइट में बदलाव कीजिए. आपका लकी रंग वायलेट और लकी नंबर 6 है. लंबित कार्य आज पूर्ण होने की संभावना बनेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता हासिल होने के योग हैं। खानपान में सावधानी रखें।