पन्डित विमल तिवारी की पुण्य तिथि पर लुईस खुर्शीद नदारद

Uncategorized

FARRUKHABAD : पूर्व विधायक स्व0 विमल तिवारी की पुण्य तिथि पर कई चर्चित चेहरे पहुंचे लेकिन लुईस खुर्शीद के न पहुंचने से कार्यक्रम में कानाफूसी का दौर चला। पुराने कांग्रेसी रहे पूर्व विधायक विमल तिवारी की सातवीं पुण्य तिथि का कार्यक्रम सेठगली के निकट एक गेस्टहाउस में किया गया।m s siddeekee - sateesh dixit
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी के पिता पूर्व विधायक विमल तिवारी के कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश में श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित ने स्व0 तिवारी के विषय में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्व0 तिवारी ने पूरा जीवन जनता की सेवा में ही गुजार दिया और जनता के सेवक के रूप में ही उन्होंने कार्य किया। आज के नये राजनीतिक सख्शियतों को विलक्षण प्रतिभा के धनी विमल तिवारी के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्व0 तिवारी द्वारा राजनीति सीखने वाले कई लोग आज समाज में उच्च पदों पर राजनीति कर रहे हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कांग्रेस के जाने माने सख्शियतों में सुमार स्व0 विमल तिवारी की पुण्य तिथि आमंत्रण पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद को भेजा गया था। लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची। इस बात को लेकर सभा में कानाफूसी का दौर चला। छठवीं पुण्य तिथि पर पिछली वर्ष सदर विधायक विजय सिंह द्वारा स्व0 तिवारी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गयी थी। लेकिन अभी तक घोषणा पर अमल नहीं हुआ। सदर विधायक का कहना था कि नगर पालिका अध्यक्ष अगर उन्हें जगह मुहैया करा दे ंतो वह स्व0 तिवारी की ऐतिहासिक प्रतिमा नगर में स्थापित करायेंगे। फिलहाल अभी प्रतिमा के सम्बंध में कोई भी कार्य प्रगति पर नजर नहीं आ रहा है।

इस दौरान स्व0 तिवारी की पत्नी श्रीमती शांती तिवारी, उनके पुत्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, आदेश तिवारी, अखिलेश तिवारी के अलावा, शिवाशीष तिवारी, कार्तिकेय तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष इकलाख खान, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, राजा बाथम, ग्रीशचन्द्र, मनोज मिश्रा के अलावा लायन्स क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग भी मौजूद रहे।