कांग्रेस पर्यवेक्षक के सामने कार्यकर्ताओ ने फैलाया रायता, भेद भाव का आरोप

Uncategorized

FARRUKAHBAD : लोकसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए सलमान खुर्शीद के गृह जनपद फर्रुखाबाद में कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बनाने का प्रयास किया जा रहा है और यह भी माना जा रहा है कि सलमान का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी से होगा। ऐसे में कांग्रेस एक मजबूत संगठन तैयार करने में जुटी है। लेकिन नई कोर कमेटी गठन के बाद से ही कांग्रेस में मनमुटाव सड़क पर आ गया था। जिसका ज्वालामुखी रविवार को पर्यवेक्षक के सामने फट गया। कार्यकर्ताओं ने पुराने नेताओं को पार्टी में सम्मान और पद न दिये जाने का रोना रोया। कुछ ने तो खुलेआम पार्टी का पद छोड़ने तक की घोषणा कर दी।JANKI SHUKLA

रामपुर से विधायक व फर्रुखाबाद के पर्यवेक्षक बनाये गये संजय कपूर रविवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में पहुंचे। जहां उन्होंने मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पर्यवेक्षक ने कहा कि मजबूत संगठन से ही आगामी लोकसभा चुनाव जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने फूड सिक्योरिटी बिल लागू किया। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष के कारण उसे यूपी में लागू नहीं कर रही। मोदी पर भी उन्होंने निशाना साधा।sanjay kapoor

पर्यवेक्षक ने कहा कि मोदी बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा काठ की हांडी कब तक चढ़ायेगी। जिला कमेटी की घोषणाओं के विषय में उन्होंने कहा कि 7 जनपदों की कमेटियां घोषित की जा चुकी हैं। फर्रुखाबाद और हरदोई जनपदों की कमेटियां आगामी तीन दिनों में घोषित हो जायेंगी। कमेटी में 35 सदस्य रखे जायेंगे।sanjay kapoor1

पर्यवेक्षक के सामने पूर्व में नगर मंत्री पद पर रहे संजीव मिश्रा कल्लू ने वर्तमान में पद छोड़ने का एलान पर्यवेक्षक के सामने कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में नये घुसपैठियों को तबज्जो दी जा रही है और पुराने को बोलने तक को मौका नहीं मिलता। ऐसे में कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहा है।

जानकी शुक्ला ने भी पुराने कार्यकर्ताओं को तवज्जो न मिलने की बात प्रमुखता से कही। डालचन्द्र कठेरिया ने नगर अध्यक्ष इकलाख खान पर अनुभव की कमी होने का आरोप लगाया। डालचन्द्र ने बताया कि नगर में युवा कांग्रेसियों को जगह न मिलने से कार्यकर्ताओं में आक्रोष है। डालचन्द्र कठेरिया संगठन के पूर्व महामंत्री हैं। पर्यवेक्षक के सामने उठे तमाम विरोधाभासी वयानों से कुछ ही समय में कार्यक्रम खत्म कर दिया गया और पर्यवेक्षक ने होटल में ही एक कमरे में कार्यकर्ताओं से अलग अलग बात की। कांग्रेसियों ने शिकायतों का पिटारा पर्यवेक्षक को सौंपा।kallu mishra

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बताते चलें कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश के विदेश मंत्री और फर्रुखाबाद के सांसद सलमान खुर्शीद के प्रत्याशी बनने को लगभग क्या शतप्रतिशत तय माना जा रहा है। ऐसे में एक राष्ट्रीय स्तर के नेता की प्रतिष्ठा दाव पर लगेगी और इसके लिए कांग्रेसी मजबूत संगठन और सक्षम चेहरे ढूंढ रही है।

इस सम्बंध में पर्यवेक्षक संजय कपूर ने बताया कि पार्टी में किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं है। कुछ कार्यकर्ताओं की शिकायत है उसे बैठाकर निबटाया जायेगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, गनर अध्यक्ष इकलाख खान, जीतू मिश्रा, डा0 दिनेश अग्निहोत्री, कौशलेन्द्र सिंह यादव लालू, दीप्ती सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन, ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

सलमान के पांच सालों में विकास के प्रश्न पर पर्यवेक्षक ने काटी कन्नी
बैठक के बाद पर्यवेक्षक संजय कपूर ने पत्रकारों से वार्ता की। प्रश्न उठा कि सांसद सलमान खुर्शीद का शासनकाल तकरीबन पूर्ण होने आया है और आगामी लोकसभा चुनाव भी सिर पर है। ऐसे में जनपद में सांसद ने क्या क्या विकास कार्य अभी तक कराये थे। प्रश्न के जबाब में संजय कपूर कन्नी काट गये। उन्होंने कहा कि कुछ मजबूरियां होती हैं। केन्द्र सरकार योजना चलाती है।  लेकिन प्रदेश सरकार उस पर विचार नहीं करती। इतना कहकर वह प्रश्न से अलग हट गये।

नहीं आये आंध्रप्रदेश के मंत्री चन्द्रा नायडू
फर्रुखाबाद: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री चन्द्रा नायडू को फर्रुखाबाद में पार्टी संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी है। मंत्री चन्द्रा नायडू का रविवार को कांग्रेसियों के साथ जनपद का एक कार्यक्रम था लेकिन वह बैठक में नहीं पहुंचे। पर्यवेक्षक संजय कपूर ने बताया कि मंत्री चन्द्रा नायडू राहुल गांधी की एक रैली को लेकर व्यस्त थे। इस बजय से वह नहीं आ सके।

बाबी मिश्रा का कमेटी के उपाध्यक्ष पद से नाम कटा
फर्रुखाबाद: व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष व हाल ही में कांग्रेस से सपा में शामिल हुए संजीव मिश्रा बॉबी का नाम कांग्रेस के जिला कमेटी में उपाध्यक्ष पद से काट दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस में संजीव मिश्रा बाबी को आने वाली जिला कमेटी की सूची में उपाध्यक्ष पद दिया जा रहा था। लेकिन बाबी मिश्रा सपा में शामिल हो गये। इसी बजह से उनका सूची में उपाध्यक्ष के पद से नाम हटा दिया गया और दूसरे कार्यकर्ता को उनकी जगह दी गयी।thakur sarvendra singh - eklakh khan - sanjay kapoor

पार्टी में सर्वेन्द्र सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद: एक तरफ संजीव मिश्रा बाबी के सपा में शामिल हो जाने से कमेटी की सूची से उनका नाम हट गया है। ऐसे में कांग्रेस को एक जुझारू नेता की तलाश है। ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह को इस बावत पार्टी की जिला कमेटी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दिये जाने की चर्चाओं का बाजार तेज है। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस विषय पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।