युवाओ को लूट रही सपा सरकार- आशुतोष राय

Uncategorized

फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने प्रदेश सरकार पर युवाओ को लूटने का आरोप लगाया है| बिशिस्ट बीटीसी और अन्य सरकारी नौकरियो में भारी आवेदन फीस वसूल सपा सरकार युवाओ को लूट रही है| राय ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में नौकरी मिले न मिले नौकरी के लिए बड़े पैमाने पर आवेदन मांगे जाते है जिनमे हजारो करोड़ रुपये युवाओ के सरकार के खाते में वसूल किये जा रहे है| आशुतोष फर्रुखाबाद में एक दिवसीय दौरे पर भाजपा युवा मोर्चा का संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए पहुचे थे|
BJP YUVA MORCHA ASHUTOSH
देर रात फर्रुखाबाद पहुचे आशुतोष का नगर के गेस्ट हाउस में स्वागत किया गया| इस दौरान एक सभा का आयोजन भी हुआ| सभा में बोलते हुए मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने युवाओ को उत्साह से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाने का आवाहन किया| उन्होंने कहा कि हमें बोलने बल प्रधानमंत्री चाहिए जो देश के दुश्मनों को करार जबाब दे सके| कांग्रेस के मनमोहन सिंह जैसे साइलेंट मोड का प्रधानमंत्री की जरुरत नहीं है| युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस के सांसद सलमान खुर्शीद जिले के सांसद के नाम पर कलंक है| आने वाले चुनाव में इन्हें जिले का युवा इन्हें सबक सिख देगा| सूबे की सरकार पर हमला बोलते हुए प्रांशु ने कहा कि प्रदेश की पुलिस अब एक विशेष समुदाय के लिए ही कार्य कर रही है|
BJP YUVA MORCHA ASHUTOSH 1
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है| जनता को न्याय नहीं मिल रहा है| भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट रहे है| ऐसे में आने वाले चुनाव में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता|

प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने युवाओ का आवाहन करते हुए कहा कि प्रदेश की सपा सरकार किसानो से लेकर मजदूरों तक शोषण कर रही है| व्यापारी को डराया धमकाया जा रहा है| अपराध और दंगो की प्रदेश में धूम मची हुई है| बेरोजगारों को रोजगार के नाम पर जमकर ठगा जा रहा है| युवा ही सपा सरकार को उखाड़ फेकेगी| प्रदेश ही नहीं देश में मोदी की लहर चल रही है| युवाओ का भविष्य भाजपा सरकार में ही सुरक्षित रहता है|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने भी विचार व्यक्त किये| नगर अध्यक्ष शिवनग रस्तोगी और पूर्व नगर अध्यक्ष प्रबल त्रिपाठी ने स्मरति चिन्ह भेट किया व् युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन, शैलेन्द्र राजपूत, शशंक शेखर मिश्र आदि में मुख्या अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया|