सपा का अभियान डैमेज कंट्रोल 25 से

Uncategorized

08march2010-sapaa-cycle-raiहाल में ही मुजफ्फनगर तथा पास के जिलों में हुए दंगों का नुकसान घटाने को सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ‘डैमेज कंट्रोल’ अभियान शुरू करेगी। सद्भावना एकता नाम से शुरू होने वाला कार्यक्रम एक सप्ताह होगा। जिसकी शुरुआत 25 सितंबर से होगी जबकि यह दो अक्टूबर को समाप्त होगा।

प्रदेश में बढ़ते सांप्रदायिक उन्माद व मुजफ्फरनगर के दंगों से सपा खासी बेचैन है। लोकसभा चुनाव नजदीक होते देख सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने डैमेज कंट्रोल अभियान शुरू किया है। इसके तहत सपा ने गांव-गांव में सद्भावना एकता गोष्ठियां करने का फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्षों को भेजे लिखित निर्देश में कहा है कि लोकसभा चुनावों को नजदीक देख जाति-संप्रदाय का जहर फैलाने वाली शक्तियां सक्रिय हो रही हैं। मेल-मिलाप तोड़ने की कोशिश हो रही हैं। सपा को इस चुनौती का सामना करना है। सौहार्द को टूटने नहीं देना है, हर ग्राम पंचायत पर सदभावना एकता गोष्ठी की जाए। गोष्ठी में बुद्धिजीवियों, सौहार्द बढाने में जुटे व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मंच पर स्थान दिया जाए। यहां से यह संदेश दिया जाए कि समाजवादी पार्टी धर्म निरपेक्षता और समाजवाद पर आंच नहीं आने देगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को भी निर्देशित किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा गोष्ठियों में हिस्सा लेंगे और लोगों की समस्या सुनकर उन्हें दूर कराने का प्रयास भी करें। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि गांव स्तर पर गोष्ठी के बाद ब्लाक मुख्यालयों पर गोष्ठी होगी, जिसके बाद दो अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर गोष्ठी की जाएगी। इसमें सभी धर्मो के धर्म गुरु, बुद्धिजीवी व महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]


कब कहां गोष्ठियां

-25, 26 और 27 सितंबर को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, वार्डो में गोष्ठी।

-28, 29 व 30 सितंबर को विकास खंडों पर गोष्ठियां।

-दो अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय पर गोष्ठी होगी।