निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 3 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

girlअंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

राशिफल 02 सितंबर 2013 सोमवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज के दिन जितना हो सके दूसरों की सलाह पर अमल करें.  आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 22 है. पराक्रम में वृद्धि से समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण होंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों की योजनाएं बनेंगी। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

वित्तीय संबंध में ज्यादा ध्यान दीजिए, आज आपको कुछ लाभ मिल सकता है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 8 है. किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे। जोखिम, जवाबदारी के कामों से बचकर रहें।

मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope)

किसी पुराने अस्वभाविक प्रयास के लिए आज आपको सफलता मिल सकती है. आपका लकी रंग वोइलेट और लकी नंबर 12 है. आमदनी के अनुरूप खर्च करें। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आपसी मामलों को सावधानी से हल करना होगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है इसलिए इस दिन खराब मत कीजिएगा. आपका लकी रंग लाइट ब्लू और लकी नंबर 4 है. भागीदारी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल ( Leo Horoscope)

आज आपको सोशल गतिविधियों से दूरी बनाकर रखनी होगी. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 9 है. व्यावसायिक सहयोग मिलेगा। कार्य में नीरसता की समाप्ति तथा उत्साह की वृद्धि होगी। बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे।

कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope)

आज का दिन इमोशनली सही नहीं है, किसी काम को शुरू करने से पहले एक बार सोच जरूर ले. आपका लकी रंग हरा और लकी नंबर 34 है. आय-व्यय में संतुलन रहेगा। किसी भी कार्य के लिए स्व-विवेक से सोच-समझकर निर्णय लें। नए संबंध लाभकारी होंगे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान दीजिए. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 17 है. मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। भौतिक सुख-साधनों में रुचि बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप अपने दोस्तों या फिर अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 10 है. निज प्रयासों से अपने बलबूते पर उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आपके बहुत ही लकी डे है लेकिन आपको वित्तीय मामलो से दूरी बनाकर रखना होगा. आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउंन और लकी नंबर 24 है. व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मन में उत्साह, ऊर्जा का संचार होगा। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपने अपने कॅरियर और पारिवारिक जीवन को लेकर अभी से ही सचेत हो जाएं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. जीवनसाथी से मतभेद होंगे। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। उत्तेजना पर संयम रखें। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अगर आप अकेले हैं तो आप किसी प्यार में पड़ सकते हैं. आज का दिन बहुत ही अच्छा है. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 21 है. व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

मनोरंजन और आनंद से ज्यादा आज आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 12 है. सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।