ऐलान के मुताबिक, विहिप ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

Uncategorized

VHPभले ही विहिप के कार्यकर्ताओं की धड़-पकड़ और गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है लेकिन राज्य सरकार के लिए विश्व हिंदू परिषद समय-समय सिर दर्द बनती रहेगी।
इसी क्रम में अयोध्या में विहिप ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया। परिषद ने अयोध्या में कहा कि सोमवार को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता धरना देंगे।
अभी-अभी मिल रही सूचना के मुताबिक विहिप के कार्यकर्ताओं ने कुछ जगहों पर धरना प्रदर्शन्‍ा शुरू भी कर दिया है। यह धरना परिक्रमा रोकने और कार्यकर्ताओं ‌की गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है।
हालांकि परिषद ने रविवार को यह भी संकेत दे दिया था कि 18 अक्टूबर को वह अयोध्या कूच करो रैली का आयोजन भी कर सकती है। हालांकि परिषद ने इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है।
सूत्रों की मानें तो स्वामी चिन्मयानंद को आज हरिद्वार भेजे जाने की तैयारी चल रही है। वह दो दिन से नजरबंद थे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
विहिप नेता अशोक सिंहल ने कहा है कि साधु-संतों की गिरफ्तारी और 84 कोसी परिक्रमा पर प्रतिबंध के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन होगा और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। परिक्रमा होकर रहेगी। बिना परिक्रमा किए मैं दिल्ली वापस नहीं जाऊंगा। सिंहल के मुताबिक, देश भर से लोग परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। जो भी इसके रास्ते में आयेगा, उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। अशोक सिंहल ने अखिलेश सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि परिक्रमा पर पाबंदी आजम खान के कहने पर लगाई गई। अब 18 अक्टूबर से आदोलन शुरू किया जाएगा।ंअशोक सिंहल को कल अमौसी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर उन्नाव के नवाबगंज पक्षी विहार लाया गया। शाम को सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर उन्हें लखनऊ लाया गया।
विहिप ने 25 अगस्त से लेकर 13 सितम्बर तक 84 कोसी परिक्रमा की घोषणा की थी, लेकिन यूपी सरकार ने परिक्रमा पर पाबंदी लगा दी।