लोगों को सहज अपना बना लेते है आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 14 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

simple indian girlआप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 अगस्त को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* बाबासाहेब आंबेडकर
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

[bannergarden id=”18″][bannergarden id=”17″]

राशिफल 14 अगस्त 2013, मंगलवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप केंद्र बिंदु रहने वाले हैं स्पॉट लाइन में आने से बिलकुल मत घबराइएगा. आपका लकी रंग लाइलैक और लकी नंबर 6 है. व्यापारिक समस्याओं का समाधान आपके प्रयासों से होने की संभावना है। जरूरी खर्च की पूर्ति होगी। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। घर में सुख-शांति रहेगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

पहले से ज्यादा उर्जावान महसूस करेंगे, आज उस काम को पूरा करने में समय बिताइए जो काफी समय रुका हुआ है. आपका लकी रंग मरून और लकी नंबर 36 है. प्रयास अधिक करने पर भी कम ही फल प्राप्त हो सकेंगे। व्यापार में हानि के योग हैं। परिवार में कलह-क्लेश होगा। उत्साह, आत्मविश्वास की कमी रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

जो समस्या आ रही है उसपर प्रयोग करने की बजाए उसे जाने दीजिए. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 9 है.  किसी परिवर्तित योजना की चर्चा होगी। निजी तौर पर किए गए परिश्रम सार्थक होने के योग हैं। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें। रुका पैसा मिलेगा।

 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप किसी करीबी का ख्याल रखिए जो किसी इमोशनल परिस्थिति से गुजर रहा है. आपका लकी रंग येलो लकी नंबर 3 है. परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे। पारिवारिक सहजता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आपकी अध्यात्मिक जागरुकाता ऐसी जगह ले जानी वाली है जिसके बारे में आपने सोची न हो. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 21 है. नौकरी, रोजगार, अन्य कामकाज में जवाबदारी, नियमितता आवश्यक है। निवास स्थान की समस्या हल होगी। दूसरों की नकल एवं आलोचना से बचें।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आप आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं यह बहुत ही अच्छी बात है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 33 है. विवादित समस्याओं का निराकरण संभव है। निरंतर प्रयास का लाभ मिलेगा। आर्थिक योग उत्तम रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपकी ग्रह चाल अच्छी होने के साथ बहुत ही अच्छी दिख रही है. आपका लकी रंग रोज रेड और लकी नंबर 21 है. बुद्धिमानी से समस्या का समाधान होना संभव है। पहले किए गए कार्यों के उत्तम फल मिलने के योग हैं। स्वाभाविक शांति-संयम रखना होगा।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

यह समय अपने बारे में सोचने का है, ज्यादा लाइम लाइट रहेंगे आप. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 5 है. यश, उत्साह बढ़ेगा। प्रयास सार्थक होंगे। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापार में आशानुकूल सफलता मिलने की संभावना है। किसी बहस में न उलझें।

 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

यह समय व्यक्तिगत ग्रोथ का है, यह आपकी अमेजिंग ग्रोथ दूसरों को हैरान कर सकती है. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 18 है. आजीविका के लिए किए गए प्रयासों में इच्छानुरूप सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी। व्यर्थ तनाव, परेशानी संभव है। खर्चों में कमी नहीं करने से कर्ज लेना पड़ सकता है।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपका कॅरियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 31 है. धार्मिक कामकाज में रुचि बढ़ेगी। कार्य के प्रति जल्दबाजी ठीक नहीं है। व्यापारिक योजनाएं लाभकारी रहेंगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध बनेंगे।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अब बहुत हो चुका अब आप हेल्थ संबंधी समस्या को इग्नोर मत कीजिए. आपका लकी रंग मूह और लकी नंबर 8 है. किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। संतान का सहयोग मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप पहले से कुछ उर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन याद रखिए यह अस्थाई है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 2 है. संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। सहयोगियों का लाभ मिलेगा। रोजगार में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। अपने काम से काम रखें। अधिकार क्षेत्र विस्तृत होगा।