वरूण ग्रह के संरक्षण से खुले दिल के होते है आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 7 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

girl[bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

[bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेयी
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा

राशिफल 07 अगस्त 2013, बुद्धवार  (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या आ सकती है. आपका लकी रंग बेबी पिंक और लकी नंबर 4 है. सामाजिक मान-मर्यादा व प्रतिष्ठा यथास्थिति में रहेगी। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज सबकुछ मैनेज रहेगा, कुछ व्यस्त भी रह सकते है. आपका लकी रंग इंडिगों और लकी नंबर 10 है. जीवनसाथी के परामर्श से लाभ प्राप्ति के योग हैं। व्यापारियों को राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। रचनात्मक काम होंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपने परिवार को समय दीजिए, उनके साथ कुछ समय बिताइए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 14 है. व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप बहुत ही पुराने दोस्त से मिल सकते हैं. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 12 है. पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है। अपने काम से काम रखें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अपने आप में कुछ बदलाव लाइए. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन लकी नंबर 35 है. रुके काम पूर्ण होने की संभावना है। परिवार का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। व्यावसायिक स्पर्धा में आपको लाभ होने के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

पास्ट रिलेशनशिप को लेकर आज समस्या हो सकती है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 25 है. आर्थिक उन्नति, प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनों से भेंट होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। नए कामों की शुरुआत संभव है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

अपने शब्दों पर थोड़ा नियंत्रण रखिए, किसी को हर्त करने की कोशिश न करे. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 6 है. मनोबल मजबूत रहेगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। रुका धन मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

थोड़े दिन के लिए आपकी लाइफ काफी बिजी रहने वाली है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 12 है. शत्रु आपकी छबि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। रुके कार्य बनेंगे। बुद्धि बल तथा पराक्रम बढ़ेंगे। कानूनी परेशानियों का उचित हल निकल सकेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

ज्यादा दिमाग पर जोर मत दीजिए, यह आपके लिए फायदे मंद होगा. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 11 है. मेलजोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यय अधिक होने से मन कुछ उद्विग्न रहेगा। परिवार की समस्याएं हल होंगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आप अपनी जिम्मेदारी को सही से निभा रहे हैं यह आपका जरूर फायदा देगा. आपका लकी रंग ब्लैक लकी नंबर 17 है. शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आपको जो पसंद करते हैं उनकी सलाह को मानिए. आपका लकी रंग सफेद लकी नंबर 35 है. परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। व्यापार लाभप्रद रह सकेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपको उम्मीद के विपरीत यात्रा करनी पड़ सकती है. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 19 है. राजकीय विकास कार्यों में प्रगति होगी। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार अच्छा चलेगा।