आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता नाली विवाद लेकर पहुंचे तहसील दिवस

Uncategorized

FARRUKHABAD : आम आदमी पार्टी के जिला सचिव सुनील गांधी ने नाली विवाद को लेकर तहसील दिवस पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित एक शिकायतीपत्र सौंपा है। जिसमें कहा है कि नगर पालिका की वर्षों पुरानी नाली को दबंग द्वारा बंद करने से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुनील गांधी ने शिकायतीपत्र में कहा है कि नगर पालिका की वर्षों पुरानी नाली को रमेश गुप्ता ने अपने भवन के सामने भराव डालकर नाली को अवरुद्व कर दिया है। जिससे कि नाली का पानी बहकर नाले में नहीं जा पा रहा है। परिणाम यह है कि दुर्गन्ध, कीड़े, मच्छरों से नागरिकों का जीना दुस्वार है।
[bannergarden id=”8″]
गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, आदि महामारी फैलने की आशंका है। जिसके सम्बंध में स्थानीय नागरिकों द्वारा सम्बंधित विभाग में अनेक बार शिकायत की गयी किन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। सुनीलगांधी ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए नाली का भराव हटवाकर सफाई करवाने एवं कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायती पत्र पर जावेद अहमद, सद्दाम, परमानंद वर्मा, परवेज खां के भी हस्ताक्षर हैं।
[bannergarden id=”11″]