अत्यंत कोमल स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

girl[bannergarden id=”8″]

दिनांक 29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। दो और नौ आपस में मिलकर ग्यारह होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।
आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

[bannergarden id=”11″]

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009 , 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 29 जुलाई 2013, सोमवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अगर आप इस समय अपने घर को नया बनाने की सोच रहे हैं तो यह समय बिलकुल ठीक है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 24 है. दिन पिछले कार्य में प्रगतिकारक योग बनाएगा। संतुलन की मनःस्थिति आपके पारिवारिक जीवन में सफलता प्रदान करेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

 वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर आप लो फिल करे तो ज्यादा परेशान मत होना, चीजे बिलकुल ही जल्दी से बदेलेंगी. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 3 है. रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। व्ययकारी योग बनेंगे। आपकी योजना सफल होगी। अध्ययन-अध्यापन में मन लगेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आपको अपनी जीवन को अपने शर्तों पर जीने का अधिकार तो है लेकिन अभी उसके लिए सही समय नहीं आया है. आपका लकी रंग सी ग्रीन लकी नंबर 4 है. पारिवारिक सुख-शांति के कारण मन में उत्साह रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।

 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज जो भी कर रहे हैं उसे सही तरीके से अपनाइए, शॉर्ट कट का उपयोग मत कीजिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 17 है. आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। व्यापार में उतार-चढ़ाव आएंगे। आय-व्यय बराबर रहेंगे। शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें।

 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज हो सकता है कि आपके आस-पास आपके पहले कदम का इंतजार कर रहा हो. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 5 है. परिवार में किसी तनाव की आशंका रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में स्थिति उत्साहवर्धक रहेगी। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आप किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ खीचते जा रहे हैं जिसको देखकर आपको लगता है कि आपने जगह बना ली है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 28 है. प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है। कार्यों में विलंब व चिंता संभव है। प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपका समय बुरा चल रहा है लेकिन यह आपके लिए सही है, यह आपको मजबूत बनाती है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 8 है. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधूरे काम समय से पूरे होने की संभावना है। सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप अपनी स्वास्थ्य का खयाल रखिएगा. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 7 है. दूसरों की आलोचना से बचें। अच्छे और उत्साही मित्रों का संसर्ग लाभकारी रहेगा। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आपना बेस्ट देने की कोशिश कीजिएगा. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 30 है. संतान के किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। अच्छे कामों में धन का व्यय होगा। स्वयं के गुणों एवं योग्यताओं के कारण समाज में विशेष प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप किसी खतरनाक गतिविधि में भाग लेने से बचीएगा. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 1 है. लाभ में वृद्धि होगी। दुस्साहसपूर्ण काम न करें। आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। बाधाओं, परेशानियों को पार करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकेंगे।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप नई उंचाई अचीव कर पाएंगे. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 12 है. गुप्त शत्रु आपकी सम्मान हानि का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक तंगी आत्मविश्वास को कम कर सकती है वाद-विवाद, प्रतिस्पर्धा से बचें।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप अध्यातमिक चीजों में ज्यादा रूचि लेंगे. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 11 है. ज्ञान वृद्धि के लिए स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। प्रयास सही दिशा में करें तो रुका धन मिलेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। काम अधूरे रहेंगे।