घोटालो के बेताज बादशाह बाबू सिंह की पत्नी व भाई समाजवादी पार्टी में शामिल

Uncategorized

Sukanya Kushwahaलखनऊ : लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने पिछड़ों को गोलबंद करने के मद्देनजर करोड़ो के एनआरएचएम घोटाले में गाजियाबाद जेल में बंद पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के परिवार को शरण दी है। बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी सुकन्या कुशवाहा के साथ आज बाबू सिंह के भाई शिवसरन कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा के प्रदेश मुख्यालय विक्रमादित्य मार्ग में कैबिनेट मंत्री तथा सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने इनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Sukanya Kushwaha Shivcharan
बसपा से सियासत की शुरूआत करने वाले बाबू सिंह कुशवाहा की पिछडे़ वर्ग में खासकर कुशवाहा, मौर्या बिरादरी में पैठ है। बसपा से उनके रिश्तों में खटास तथा एनआरएचएम घोटाले में गिरफ्तारी के बाद कुशवाहा का परिवार ‘जन अधिकार मंच’ के जरिए राजनीति में सक्रिय था। कुशवाहा परिवार के कुछ लोग बीते कई दिनों से सपा के दिग्गजों के संपर्क में थे। इनका संपर्क रंग लाया और आज कुशवाहा परिवार के दो मजबूत स्तंभ सपा में शामिल हो गए।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
राजनैतिक गलिआरो में चर्चा है कि करोडो का चंदा चुकाकर ऐसे दागी लोगो को सपा में पनाह मिल रही है| वैसे बसपा में भी यही हाल था| घपलो घोटालो की जाँच में घिरे राज्य मंत्री टी प्रसाद ने मौके का फायदा उठाकर श्री कुशवाह के परिजनो को पार्टी मे शामिल करवाया है। श्री कुशवाह के परिजनो की मुसीबते कम होगी और चुनाव मे टिकट भी मिल सकती है। प्रधानमंत्री पद की दौड मे शामिल सपा मुखिया मुलायम सिंह वोटो की खातिर अधिक से अधिक दिग्गजो को पार्टी मे शामिल कर रहे है। चर्चा है कि शीघ्र ही एक विधायक, काग्रेसी व पूर्व राकपा नेता आदि लोग भी पार्टी मे शामिल होगे।

विधानसभा चुनावों के दौरान बाबु सिंह कुशवाहा ने भाजपा का दामन थामा था, कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने को लेकर कुशवाहा से ज्यादा भाजपा की हायतौबा मची हुई थी, भाजपा ने इस मुद्दे पर राजनीति को गर्म होते देख कुशवाहा से किनारा कर लिया था।