दस करोड़ से अधिक की संपत्ति और 27 मुकदमें हैं रामेश्वर सिंह यादव पर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: लोक सभा क्षेत्र फर्रुखाबाद से समाजवादी पार्टी के नये घोषित प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के पास दस करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति है, और उन पर 27 अपराधिक मुकदमे विचाराधीन हैं। वर्तमान में पड़ोस के विधानसभा क्षेत्र अलीगंज से विधायक रामेश्वर सिंह यादव द्वारा विगत विधान सभा चुनाव के दौरान दिये गये हलफनामे में उन पर 24 लाख से अधिक की देनदारियां भी दर्शायी गयी हैं। श्री यादव जनता इंटर कालेज कैल्था, अलीगंज, से कक्षा दस तक शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं।

Rameshwarविदित है कि नवीन परिसीमन के उपरांत लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद में विधानसभा क्षेत्र अलीगंज के शामिल होने के बाद यह पहला मौका है कि जब किसी बड़े राजनैतिक दल ने अलीगंज के किसी प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव का फर्रुखाबाद से प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा यहां से पूर्व में घोषित सपा प्रत्यापशी सचिन यादव के स्थान पर अलीगंज विधायक रामेश्‍वर यादव को पार्टी प्रत्या्शी घोषित किया है। रामेश्वयर सिंह यादव जनपद के लोगों के लिये नया नाम है। अपने पाठकों की जिज्ञासा को देखते हुए हम यहां रामेश्वपर सिंह द्वारा विगत विधानसभा चुनाव के दौरान दिये गये हलफनामों में उल्लिखित सूचनायें साझा कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग को दिये गये हलफनामों के अनुसार रामेश्वर यादव पर उस समय कुल 27 अपराधिक मामले पंजीकृत थे। उन्होंने अपनी व अपनी पत्नी की कुल संपत्ति 10 करोड़ 3 लाख 79 हजार 697 रुपये दर्शायी थी। उन्होंने अपने ऊपर तत्समय 24 लाख 38 हजार 647 रुपये की देनदारियों का भी विवरण दिया था। हलफनामों में उल्लिखित विवरण के अनुसार उन पर कुल 27 अपराधिक मामले दर्शाये गये थे। जिनमें चार मामले हत्या के प्रयास के, 3 डकैती के, 2 मामले रंगदारी वसूली के, 1 मामला हत्या का, 14 मामले धमकाने के, 13 मामले जानबूझ कर शांति भंग करने की नियत से किसी की बेइज्जती करने के, 10 मामले खतरनाक हथियारों से लेस होकर दंगा करने के सम्मिलित हैं। जिनका विवरण निम्नानुसार है।

S. No.

IPC Sections Applicable Other Details /Sections Applicable

1

147, 148, 149, 307, 302, 120B Case No. 55/84

2

323, 504, 506, 427 Case No.115/94

3

420, 467, 468 Case No.02/99

4

147, 148, 149, 447, 448 Case No.510/07

5

147, 149, 384, 504, 506, 441, 448 Case No.512/07

6

147, 148,  504, 506, 441, 448, 384 Case No.513/07

7

395, 441, 447 Case No.545/07

8

147, 441, 447, 448, 427 Case No.551/07

9

147, 148, 149, 323, 504, 120B Case No.553/07

10

 2/3 Gangster Act. Case No.579/07

11

504, 506 3(1) 10SC/ST , Case No.561/07

12

147, 148, 149, 307, 504, 506, 323 Case No.684/07

13

147, 148, 149, 504, 506, 441, 447 Case No.526/07

14

395, 448 Case No.1047/07

15

147, 323, 504, 506, 427, 441, 447 Case No.1050/07

16

147, 148, 149, 504, 506, 120 Case No.1051/07

17

147, 506 198AZLR Act. Case No. 1065/07

18

506 198AZLR Act. Case No.1068/07

19

447, 448, 323, 504, 506 Case No.374/07

20

395, 397 198AZLR Act. Case No.216/07

21

188 Case No.221/09

22

147, 323, 504, 506 Case No.322/09

23

Sec. 19,20,21,12,18 Labour Act. Case No.435,436/10

24

147148, 452, 504, 506 Case No.439/10

25

147, 148, 149, 307, 504, 506 Case No.512/10

26

147, 148, 149, 307, 427 Case No.513/10

27

Sec. 2/3 Gangster Act. Case No.47/11