क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने फेल दिखे ज्यादातर भाजपा मण्डल अध्यक्ष

Uncategorized

FARRUKHABAD : क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद मिश्रा ने मण्डल अध्यक्षों का साक्षात्कार लिया तो पोल सी खुल गयी। श्री मिश्रा के प्रश्नों का जबाव देने में मण्डल अध्यक्ष नाकाम रहे। यहां तक कि पोलिंग बूथों तक की जानकारी मण्डल अध्यक्ष नहीं दे पाये।

Bal Chand Misra BJP2कार्यक्रम शुरू होने के पश्चात जैसे ही क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मण्डल अध्यक्षों का साक्षात्कार लेने के लिए माइक थामा और अपने प्रश्न शुरू कर दिये। एक एक कर आ रहे मण्डल अध्यक्षों में 90 प्रतिशत से अधिक फेल नजर आये। सबसे पहले श्री मिश्रा ने नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ को मंच पर लगे माइक के सामने बुलाया और उनसे उनके मण्डल के पोलिंग बूथों के बारे में सवाल किये। लेकिन नगर अध्यक्ष नहीं बता सके। उनके बाद आये अमृतपुर मण्डल अध्यक्ष अनिल अवस्थी से जब श्री मिश्रा ने पूछा कि सदस्य कितने बनाये तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि ‘‘हमनै एकौ नाइ बनाये’’।

[bannergarden id=”11″]

BJP2जिसे सुनकर क्षेत्रीय अध्यक्ष दंग रह गये। बारी बारी से आये मण्डल अध्यक्ष रामआसरे कुशवाह, सलेमपुर मण्डल अध्यक्ष सुरेश कुमार, छावनी मण्डल अध्यक्ष सुनील सक्सेना, रजीपुर राजेश प्रताप, ज्योंता राम प्रकाश, पिपर गांव गोविंद शाक्य, कायमगंज ग्रामीण प्रवेश कोरी, शमसाबाद ओमशरण आदि से बूथ और उनकी संख्याओं के बारे में सवाल किये गये। जिनमें ज्यादातर लोगों ने अपने हाथ यह कहकर खड़े कर दिये कि वह अभी नये नये अध्यक्ष बने हैं, उन्हें अपने मण्डल के पोलिंग स्टेशनों के विषय में कोई जानकारी नहीं है। संगठन की यह स्थिति देख भौचक्के हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद मिश्रा मण्डल अध्यक्षों को कर्तव्य परायणता और सक्रियता का पाठ पढ़ाते हुए वापस लौट गये।

[bannergarden id=”8″]