लव-सेक्स और धोखा – प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर खिलाकर मारा

Uncategorized

FARRUKHABAD : जिस औरत के लिए उसने पूरी जवानी बिता दी और अपने परिवार का 20 वर्षों तक मुहं नहीं देखा उस औरत ने उसे क्या दिया सिर्फ धोखा और मौत, अपने प्रेमी को गंभीर हालत में छोड़कर विवाहता प्रेमिका अपने पति के साथ फरार हो गयी। पुलिस ने नलकूप कारीगर की मौत की सूचना मिलने पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

mastana mother[bannergarden id=”8″]

पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम उदयपुर चक निवासी रामलाल के पुत्र मस्ताना ने पड़ोस के ही थाना लोनार के ग्राम नागामऊ निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी के साथ आंखें चार कर लीं। मस्ताना का विवाह नहीं हुआ था। उसने उसी महिला के साथ जीवन गुजारने की ठान ली। मस्ताना ने उस महिला के पति कृष्ण कुमार के साथ बातचीत की और उससे कहा कि वह उसके साथ रहकर नलकूप बोरिंग का काम करना चाहता है। जिस पर कृष्ण कुमार राजी हो गया। फिर क्या था मस्ताना ने महिला के चक्कर में अपना घर बार सब छोड़ दिया और आकर कृष्ण कुमार के साथ रहने लगा। उस वक्त मस्ताना की उम्र तकरीबन 30 वर्ष की थी।

[bannergarden id=”11″]

महिला के साथ मस्ताना के प्रेम प्रसंग की बात पहले तो कृष्ण कुमार को पता नहीं चली लेकिन समय के साथ-साथ उसके प्रेम सम्बंधों की जानकारी पति को हो गयी और वह अंदर ही अंदर घुटने लगा। उधर बेटे के चले जाने के गम में मां रो रो कर बेहाल हो गयी लेकिन वह किसी कीमत पर महिला का साथ छोड़ने और वापस अपने गांव जाने को तैयार नहीं हुआ। इस बात वाकया को धीरे धीरे 30 साल गुजर गये और अब मस्ताना की उम्र तकरीबन 50 साल के पार हो गयी थी। मस्ताना अभी भी हैन्डपम्प की बोरिंग का काम कृष्ण कुमार के साथ कर रहा था।

बीते कुछ दिनों पूर्व मस्ताना ने परम नगर में बोरिंग की थी। जहां उसका विवाद कृष्ण कुमार की पत्नी को लेकर हो गया था। कृष्ण कुमार अपनी बीबी के कथित प्रेमी से परेशान था। वर्तमान में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बेनीनगला में संजीव यादव के मकान के निकट बोरिंग का काम चल रहा था। जिसमें कृष्ण कुमार की पत्नी व मस्ताना काम कर रहे थे। 16 जून की शाम तकरीबन 5 बजे बोरिंग का काम निबटाने के बाद मस्ताना व उसके प्रेमिका के पति कृष्ण कुमार ने बैठ कर शराब पी और देखते ही देखते मस्ताना की आंखों के आगे अंधेरा छा गया।

पूरा मामला प्रेमिका के संज्ञान में था। वह समझ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। दोनो पति पत्नी मस्ताना को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गये। संजीव ने मस्ताना को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे रिफर कर दिया गया।

उसके भाई धर्मपाल ने मस्ताना को आवाज विकास स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को प्रातः मस्ताना जिंदगी के दिन हार गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।