मंगल के मूलांक वाले लोग होते हैं चालाक व चंचल

Uncategorized
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 18 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
index[bannergarden id=”8″]
शुभ दिनांक : 9, 18, 27 शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72 शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा। शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह

[bannergarden id=”11″]

राशिफल 18 जू2013, मंगलवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अपना तो ख्याल रखिए ही साथ उनका भी ख्याल रखिए जिनसे आप प्यार करते हैं. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 2 है. किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। निर्णय लेने में विलंब न करें। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

कोई भी स्टेप लेने से पहले अच्छी अरह से सोच लें. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 16 है. महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय हो जाना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपनी लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन बाद सबकुछ शांत हो जाएगा. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 22 है. व्यर्थ भ्रम में न पड़कर स्व-विवेक से काम करें तो सफलता संभव है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी भवुकता से भरा रहेगा. आपका लकी रंग पर्पल लकी नंबर 17 है. व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में संतोष रहेगा। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

इस समय जरूरत है अपने आप समय देने की, इसलिए आप बाहर जा सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 24 है. व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। खान-पान में सावधानी रखें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कोई बदलाव आपके लाइफ में आने वाला है आज. आपका लकी रंग ग्रे लकी और नंबर 18 है. कार्य में बाधाएं आएंगी। समाज में आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। व्यापार में हानि की आशंका है। काम में शीघ्रता नहीं करें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आप किसी भी तरह के बहस को अपने आप से दूर रखिए . आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 4 है. व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अच्छी तरह से प्लान कीजिए तभी आप अपने गोल को प्राप्त कीजिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 19 है.दांपत्य जीवन सुखद होगा। व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। अनुकूलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अपन समय का आनंद लीजिए ताकि बाद में कोई मलाल न रह जाए. आपका लकी रंग येलो लकी नंबर 38 है बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयाँ दूर हो सकेंगी। अनावश्यक क्रोध न करें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दोस्तों के लिए है, सारे काम छोड़कर अपने दोस्तों के लिए समय निकाले. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 8 है. पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। भेंट, उपहार मिलेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप नए लोगों से मिलेगें, इसके साथ आप खूब इंजॉय करेंगे. आपका लकी रंग पिंक लकी नंबर 37 है. समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज के दिन आप रिलेक्स कीजिए सारे घर के काम निपटाइए. आपका लकी रंग लाइट ब्लू लकी नंबर 12 है. मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। दुस्साहस नहीं करें। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान दें।