निहास खोदने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं सहित एक दर्जन घायल

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर में निहास खोदने को लेकर परिवार के ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में दो महिलाओं सहित लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कमालगंज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनो पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।

accident[bannergarden id=”8″]

थाना पुलिस को वीरेन्द्र की तरफ से दी गयी तहरीर के अनुसार ग्राम रुस्तमपुर में उनकी परिवार के लोगों के साझे में कुछ आबादी की जमीन है। जिका बंटवारा पहले ही किया जा चुका है। सभी को बंटवारे में 12- 12 डिसमल जमीन मिली हुई थी। जिसमें से 9 डिसमल जमीन पर उन्होंने मकान बना रखा था। शेष तीन डिसमल जमीन पड़ी हुई थी। रविवार को सुबह वीरेन्द्र, नरेन्द्र, दीपक महेन्द्र पुत्रगण बाबूराम, रामकन्या पत्नी राजेन्द्र, बाबूराम, गजेन्द्र व शैलेन्द्र इसी तीन डिसमल जमीन पर मकान बनाने के लिए निहास खोद रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के रामनिवास प्रेमसागर, विद्यासागर, पुत्रगण जयराम बबलू पुत्र रामकिशोर, भगवानदेवी पत्नी जयराम आये और निहास खोदने का विरोध करने लगे।

accident1[bannergarden id=”11″]

दोनो पक्षों में विवाद गहराता चला गया और जमकर लाठी डन्डे चले। मारपीट में वीरेन्द्र, नरेन्द्र, दीपक महेन्द्र पुत्रगण बाबूराम, रामकन्या पत्नी राजेन्द्र, बाबूराम, गजेन्द्र व शैलेन्द्र व दूसरे पक्ष के रामनिवास प्रेमसागर, विद्यासागर, पुत्रगण जयराम बबलू पुत्र रामकिशोर, भगवानदेवी पत्नी जयराम गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कमालगंज में भर्ती कराया गया। वीरेन्द्र व नरेन्द्र की हालत को गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनो पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली व घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।