नानी के घर आयी किशोरी व सहेली गंगा नहाते डूबी

Uncategorized

Drowned Girls

Drowned Girls2फर्रुखाबाद: अपनी नानी के घर आयी 12 वर्षीय किशोरी संध्‍या शनिवार को अपनी सहेली 13 वर्षीय करिश्‍मा के साथ गंगा नहाते में डूब गयी। काफी मशक्‍कत के बाद गोताखोरों ने किशोरियों के शवों को बाहर निकाला।

मेरापुर क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी किशोरी संध्‍या पुत्री पेशकार आपनी नानी के गंगा किनारे स्‍थित ग्राम बेरियन नौखंडा लगभग एक सप्‍ताह पूर्व आयी थी। शनिवार को वह अपनी सहेली करिश्‍मा पुत्री रामलखन के साथ गंगा नहाने चली गयी। दोनों सहेलियां नहाते समय गंगा में डूब गयीं। पूर्णमासी के चलते गंगा किनारे भीड़ भाड़ होने के कारण ग्रामीणों ने डूब रही किशोरियों को देख लिया। ग्रामीणों ने किशोरियों को बचाने का प्रयास भी किया, परंतु सफल नहीं हो सके। बाद में पुलिस को सूचना देने पर गोताखोर बुलाये गये। काफी मशक्‍कत के बाद गोताखोरों ने किशोरियों के शवों को गंगा से बाहर निकाला।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]