पूर्व सांसद की बेटी ने पी शराब, लड़कों को किया घायल, थानेदार को भी डांटा

Uncategorized

देहरादून: एक पूर्व सांसद की बेटी ने शराब के नशे में खूब हंगामा किया। मेरठ-हापुड़ लोस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी हाजी शाहिद अखलाक की बेटी सना ने शुक्रवार जुमे के दि‍न अपनी सहेलि‍यों के साथ जमकर शराब पी और शराब के नशे में अपनी कार से दो लड़कों की स्‍कूटर को ठोंक दि‍या। बाद में उसने अपनी सहेलि‍यों के साथ थाने में भी जम कर हंगामा कि‍या। सना के साथ नशे में धुत्‍त तीन अन्‍य लड़कि‍यां भी थीं जो देहरादून के ही कि‍सी बड़े नेता की बेटि‍यां बताई जा रही हैं।
doon Girls1
पुलि‍स ने सभी लड़कि‍यों की मेडि‍कल जांच कराई। सभी में जांच रिपोर्ट के मुताबिक अल्‍कोहल की मात्रा सीमा से अधिक पाई गई। पुलिस ने सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें गि‍रफ्तार कर लि‍या। देर शाम लड़कि‍यों को जमानत पर छोड़ा गया। ये सभी दून के नि‍जी वि‍श्‍वविद्यालय में पढ़ती हैं।
doon girls 2
बसपा से सांसद रह चुके हाजी शाहि‍द अखलाख की बेटी सना दून के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। सना अपनी छह सहेलि‍यों के साथ जुमे के दि‍न कार लेकर गुच्चु पानी पिकनिक मनाने गई थी। वहां से शाम तकरीबन चार बजे वापस लौट रही थीं। कार चला रही सना ने गढ़ी कैंट में कार के आगे चल रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार दोनों लड़के घायल हो गए। इनमें से एक, साहेब सिंह तो गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
doon girls 3
पीड़ि‍तों का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद युवतियों ने कार रोकी और घायलों को जमकर गालि‍यां बकीं और कार में सवार होकर चलती बनी। इससे घटना को देख रहे लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने कार का पीछा किया और धारा चौकी के बाहर रोक लिया। चौकी के बाहर बवाल होते देख पुलिस उन्हें अंदर ले आई। पुलिस ने कार चला रही युवती सना का मेडिकल कराया तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। सना ने तय मात्रा से ज्यादा शराब पी हुई थी। दून अस्पताल में कराए गए मेडिकल में सना के खून में 22 मिली लीटर से ज्यादा अल्‍कोहल पाई गई।
doon Girls 4
लड़कियों ने धारा चौकी में दोनों युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। लड़कियों का कहना था कि दोनों युवक गुच्चु पानी से ही उनका पीछा कर रहे थे। इस पर जख्मी युवकों के समर्थन में आए स्थानीय लोगों ने ऐतराज जताया। उनका कहना था कि लड़कियों ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी है। ऐसे में लड़के उनका पीछा कैसे कर रहे थे?

[bannergarden id=”8″]
इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद लड़कियों के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। धारा चौकी में जुटी भीड़ को देखकर वे मुस्कराती रहीं। एक लड़की ने चौकी इंचार्ज से आग्रह किया कि अगर वह उस लड़के को सॉरी बोल दे तो क्या मामला निपट जाएगा। जबकि एक ने चौकी इंचार्ज को कहा कि उस लड़के को भी बोलो कि वह हमसे सॉरी बोले। यही नहीं, लड़की पुलिस अधिकारी को धमका भी रही थी कि वह उससे ‘बदतमीजी’ नहीं करे।

[bannergarden id=”11″]