आत्मविश्वास के कारण विपरीत परिस्थितियों में भी नहीं डगमगाते आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 15 मई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 15 मई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

girl[bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई

[bannergarden id=”11″]

राशिफल 15 मई 2013, बुद्धवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज के दिन आप अपने परिवार वालों के लिए समय निकाले. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 5 है. आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यावसायिक कार्य से यात्रा हो सकती है। परिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप दूसरों की दिल की बात काफी आसानी से समझ पाएंगे. आपका लकी रंग मस्टर्ड और लकी नंबर 3 है. भौतिक सुख-साधनों में धन का व्यय होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यवहारकुशल बनेंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आप किसी बिजनेस में अच्छा पैसा कमा सकते हैं. आपका लकी रंग बेबी पिंक लकी नंबर 15 है. पुराने रुके कार्यों के पूरा होने से लाभ की संभावना है। व्यापारकुशल बनकर अच्छी उन्नति करेंगे। दूसरे के कामों में मीन-मेख न निकालें। कार्य क्षमता बढ़ेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

यह समय अपने लाइफ में बदलाव लाने का सही समय है. आपका लकी रंग गोल्डन लकी नंबर 2 है.शत्रु वर्ग से परेशानी का अनुभव होगा। भाई-बहनों की उन्नति से मानसिक प्रसन्नता रहेगी। पुरुषार्थ की वृद्धि होगी। आर्थिक कामों में सफलता के योग हैं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आपके लाइफ को नवीकरण करने का इससे अच्छा समय नहीं मिलेगा. आपका लकी रंग लाइट ब्लू लकी और नंबर 6 है. अनावश्यक जोखिम से बचते हुए सतर्कतापूर्ण व्यवहार हितकारी रहेगा। संपत्ति की परेशानी संभावित है। व्यापार में हानि, बाधाएं आ सकती हैं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

जीवन में संतुलन को अपनाइए, सबकुछ सही जाएगा. आपका लकी रंग वर्मिलियन और लकी नंबर 9 है. निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखना होगी। क्षमता से अधिक उत्तरदायित्व निभाना पड़ेंगे। निवास की समस्या रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आप जो कर रहे हो वह सही कर रहे इसलिए हताश मत होना. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 8 है. व्यावसायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। अज्ञात विरोधियों से नुकसान की आशंका है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप सबके साथ हां में हां मिलाइए और कोशिश कीजिए कि सबके साथ मेल जोल बढ़ाएं. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 21 है. कारोबार की दिशा में उन्नति होगी। पुराना कार्य चालू होने पर सफलता के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप सभी काम जल्दी से निपटा पाएंगे. आपका लकी रंग स्काई ब्लू लकी नंबर 7 है. व्यावसायिक कठिनाइयाँ दूर होने की संभावना है। राज्यपक्ष में आपका लाभ एवं सफलता मिलने के योग हैं। दूसरे के कामों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपको इस समय लग रहा है कि आपका लाइफ पार्टनर ज्यादा भावुक है लेकिन आप गलत है क्योंकि वह आपको प्यार कर रहा है. आपका लकी रंग सिल्वर लकी नंबर 11 है  रोजगार मिलने के योग हैं। कोई व्यक्ति साझेदारी का प्रस्ताव रख सकता है। लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ मत कीजिए और बाहर का खाना मत खाइएगा. आपका लकी रंग ब्लैक लकी नंबर 20 है. अधिकारियों के बीच आपका प्रभाव एवं महत्व बढ़ेगा। अधूरे कार्य समय से पूरे होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

अगर आपको किसी से काम लेना है तो गुस्से की जगह प्यार से काम लेना पड़ेगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 2 है. धार्मिक प्रवास के योग हैं। देनदारी का निपटारा होगा। खरीदी-बिक्री से लाभ होगा। राजनीतिक उन्नति संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा। क्रोध पर संयम रखें।