आशावादी होने से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 10 मई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 10 मई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

girl1[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* सिकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* मिर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर

[bannergarden id=”11″]

राशिफल 10 मई 2013, शुक्रवार  (daily horoscope)

 मेष राशिफल (Aries Horoscop

आज आपकी लाइफ में अचानक ही कुछ अच्छा होने वाला है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 9 है. धन लाभ के कारण कार्य शीघ्र होंगे। जीवन में नवीन अवसर का सूत्रपात हो सकेगा। गुप्त विरोधी नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

 वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

किसी को अजमाना सही है लेकिन किसी को फोर ग्रांटेड लेना अच्छी बात नहीं है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 1 है. सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। कार्यपद्धति कलात्मक होने के कारण लोकप्रियता में वृद्धि के योग बनेंगे। यात्रा में सावधानी रखें। आजीविका में नए काम मिलेंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज कोई अगर बुरी स्थिति आए तो आप सकारात्मक सोचिए . आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 7 है. ईश्वर की शक्ति में विश्वास रखने से कार्य सफल हो सकेंगे। धन के निवेश की योजना लाभदायक रहने के योग हैं। जीवनसाथी की समस्याओं को अनदेखा न करें।

 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

इस समय आपको जरूरत है अपने सीनियर से सलाह लेने की. आपका लकी रंग ब्राउंन लकी नंबर 12 है. नम्रता व व्यवहारकुशलता कार्य में सफलता देगी। अपरिचित व्यक्तियों का सहयोग आप में विश्वास का संचार करेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान को अनुशासित रखें।

 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज के दिन सारे भ्रम दूर हो जाएगा. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 15 है.सामाजिक सम्मान आपकी चिंताओं को दूर कर सकेगा। यश, प्रशंसा एवं पुरुषार्थ बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope) 

रिश्ते प्यार से बनते हैं बनावटी चीजों से नहीं. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 6 है.तनाव की ओर से मुक्त रहकर कार्य करें, सफलता निश्चित मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्ययों में कमी का प्रयास करें। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपके पेसंस सराहनीय है क्योंकि इसी पेसंस की वजह से आपने हर चीज प्राप्त की है. आपका लकी कलर है पर्पल और लकी नंबर है 8. विषम परिस्थिति में भी धैर्य रख पाएंगे। अभीष्ट की सिद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की खरीदी के योग बनेंगे। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। रुका पैसा मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज के दिन कोशिश कीजिए कि आप पुराने दोस्त से मिले. आपका लकी कलर है स्काई ब्लू और लकी नंबर है 4. लंबी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा, अतः उनसे दूर रहें। परिवार के वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक हानि होगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी।

 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

जाने अंजाने हुई गलती के लिए मांफी देना ही सही है. आपका लकी कलर है सिल्वर और लकी नंबर है 10. स्थायी संपत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग आपमें आत्मविश्वास का संचार करेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

दुखी होने के चीजों को याद करना बिलकुल ही अच्छी बात नहीं. आपका लकी कलर है मरून और लकी नंबर है 13.मानसिक अस्थिरता आपके व्ययों में वृद्धि करेगी। विरोधियों की ओर ध्यान नहीं देकर स्वयं कार्य करें। व्यापार, नौकरी में विघ्न आ सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज के दिन कहीं घूम आइए इससे आप काफी रिलेक्स महसूस करेंगे. आपका लकी कलर है पिंक और लकी नंबर है 16. लाभ के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षमता बढ़ने से उत्साह बढ़ेगा। वाद-विवाद की स्थिति को टालें। नौकरी में पदोन्नति होगी। पारिवारिक समस्या सुलझेगी।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

इस समय आपको लोगों पर भरोसा करने की जरूरत है, लोगों को जज कीजिए और उनका साफ अपनाइए. आपका लकी कलर है ग्रे और लकी नंबर है 2. स्वाध्याय और ज्ञान प्राप्ति से हर्ष होगा। व्यवसाय में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य की अनुकूलता आपको चिंताओं से मुक्त करेगी। प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आर्थिक सिद्धि होगी।