पुत्री को भगाने की रंजिश में मामा ने भांजे को पीट पीट कर मार डाला

Uncategorized

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली में मामा ने पुत्री को भगाने की रंजिश में अपने सगे भांजे को पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालटोली निवासी झंगडी की पुत्री नीलू अपनी बहन अनीता के देवर राजेश के साथ बीते पांच वर्ष पूर्व भाग गयी थी। जिसने उसी समय राजेश से कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। बीते तीन दिन पूर्व नीलू अपने पति राजेश के साथ ग्वालटोली आ गयी। जहां पर नीलू के पिता झंगड़ीलाल के ही पड़ोस में रह रहे उसके बुआ के लड़के अशोक कुमार बाथम पुत्र भीकम सिंह के घर पर वह रुकी हुई थी। जिसका पहले तो नीलू के पिता झंगड़ी ने विरोध किया। लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।

asok,s wife[bannergarden i=”11″]

बीती रात छंगड़ी पुत्र छेदालाल, उनका पुत्र विपिन, बहू निम्मों, पुत्री सुनीता, अनीता निवासी वाकरगंज सिविल लाइन फतेहगढ़ ने लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अशोक की मौत हो गयी। उधर अशोक की मौत की खबर सुनते ही नीलू व उसका कथित पति राजेश फरार हो गये। सूत्रों के मुताबिक नीलू को राजेश के साथ भगाने के आरोप में झंगड़ी अपने भांजे अशोक को दोषी मानते थे। नीलू का अशोक के घर आना जाना भी झंगड़ी को कतई बर्दास्त नहीं था। अशोक बर्फ बेचकर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। अशोक के भाई संतोष ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं परिजनों का आरोप है कि सूचना दिये जाने के बाद भी मौके पर मात्र एक होमगार्ड पहुंचा था। घटना के सम्बंध में पुलिस ने झंगड़ी की पुत्री अनीता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अशोक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

[bannergarden id=”8″]