जल्दबाजी त्याग दें तो जीवन में बहुत सफल होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष girl on computerप्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 2 मई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 2 मई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।

चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* हिटलर
* अमिताभ बच्चन
* महात्मा गांधी
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन

[bannergarden id=”11″]

राशिफल 02 मई 2013, गुरुवार (daily horoscope)

 मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अपने आप को अकेले में समय दीजिए. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 9 है.व्यापारिक सफलता मिलेगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकेगी। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर पाएंगे। व्ययों में कमी करना अत्यावश्यक होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

उस चीज के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है जो आपका है ही नहीं. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 5 है. मान-सम्मान बढ़ेगा। आजीविका के साधनों में उन्नति होगी। विवादास्पद मामलों से यथासंभव दूर रहने का प्रयास करें। परिवार में वैवाहिक, मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आप अपनी छवि में एक नया बदलाव देख सकते हैं. आपका लकी रंग डार्क पिंक लकी नंबर 11 है. सुख-समृद्धि रहेगी। व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलने के अवसर आएंगे। परिवार का सहयोग आपमें उत्साह का संचार करेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

रिलेक्स करने के लिए कुछ समय अपने आप को दीजिए. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 6 है कारोबार के विस्तार के लिए किसी न किसी रूप में सहयोग मिल सकेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संत समागम होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

इस महीने आपको वह सब मिलेगा जो आप चाहते हैं. आपका लकी रंग मरून लकी नंबर 18 है. व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। वाहन, मकान आदि क्रय करने के योग प्रबल होंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

किसी के सामने अपने महत्व को कम मत कीजिए. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 1 है. आर्थिक तंगी होने से काम में मन नहीं लगेगा। किसी से कहा-सुनी हो सकती है। व्यापार में रुकावटें आएंगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जोखिम जमानत के कामों से दूर रहें।

 तुला राशिफल (Libra Rashifal)

आपको यदि लाइफ में दो मौके मिले हैं तो उसका सही इस्तेमाल कीजिए. आपका लकी कलर है पिकॉक ब्लू और लकी नंबर है 8. व्यावसायिक समस्याओं से परेशानी बढ़ेगी। व्ययों में कमी का प्रयास करना होगा। समाज में आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। संतान से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Rashifal)

आज के दिन अपने आपको नाराजगी और गुस्सा दोनों से ही दूर रखना है. आपका लकी कलर है लाइलैक और लकी नंबर है 14. कामकाज की दृष्टि से दिन अनुकूल रहने की संभावना है। लाभार्जन के लिए नए कार्य सामने आएंगे। पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं। मानसिक उत्साह रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal)

आपके मेहनत और हार्ड वर्क को देखते हुए आपको जल्द ही सफलता मिल सकती है. आपका लकी कलर है येलो और लकी नंबर है 2. वर्तमान कार्य के साथ नए कार्य का शुभारंभ संभव है। अधिकारी वर्ग का विश्वासप्राप्त बनने का मौका मिलेगा। नेत्र संबंधी कष्ट हो सकते हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Rashifal)

अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे कहीं घुमाने ले जाइए. आपका लकी कलर है जेड ब्लैक और लकी नंबर है 7. थोड़े से प्रयत्नों से सफलता मिलने के योग बनेंगे। जीवनसाथी की सलाह आर्थिक क्षेत्र में मदद करेगी। महत्वपूर्ण काम होंगे। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Rashifal)

अगर आप अपने को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं तो अपने सुभचिंतकों की सलाह लें. आपका लकी कलर है डार्क ग्रीन और लकी नंबर है 3.  विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। निवास स्थान संबंधी समस्या रहेगी। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मीन राशिफल (Pisces Rashifal)

इस समय आपको जो भी मन कर रहा है वह कर ही लीजिए. आपका लकी कलर है स्काई ब्लू और लकी नंबर है 17. प्रतीक्षित कार्य के पूरा हो जाने पर उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखना आवश्यक है। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।