दलित की लाखों कीमती जमीन पर विवाद गर्माया, पुलिस ने हाथ जोड़े

Uncategorized

नबावगंज (फर्रुखाबाद): थाना नबावगंज क्षेत्र के बबना तिराहे पर पूर्व से विवादित दलित की जमीन पर बुधवार को किसान यूनियन के नेताओं द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया गया। लाखों कीमती जमीन पर विवाद ज्यादा गर्माया तो पुलिस ने दोनो पक्ष से हाथ जोड़कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।

[bannergarden id=”8″]

विदित है कि सरकारी अभिलेखों में राजस्व लेखपालों द्वारा व कुछ भूमाफियाओं द्वारा अधिकारियों से साठगांठ कर दलित दयाराम जाटव निवासी नगला जाटवन को वर्षों पूर्व मृत दिखाकर उसकी जमीन का पट्टा भूमाफियाओं एवं कुछ लेखपालों द्वारा अपने परिजनों के नाम किये गये थे। परन्तु दयाराम जाटव को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और कड़ी मेहनत और परेशानी के बाद दयाराम की जमीन को भूमाफियाओं के नाम से निरस्त कर उसके नाम कर दी गयी। परन्तु आधे से ज्यादा जमीन पर उसको कब्जा दिला दिया गया था। जमीन महंगी एवं कस्बा से सटी होने के कारण उस पर कई दबंग अपनी आंखें गड़ाये हैं। जिसके चलते बुधवार को उसी जमीन पर किसान यूनियन के नेता छविनाथ शाक्य निवासी सलेमपुर का भी पट्टा था। जो दयाराम को मृतक दिखाकर उसकी जमीन का पट्टा किया गया था। जिसको प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया। वर्तमान में दलित दयाराम जाटव को उस पर कब्जा दखल दिलाया गया था।

[bannergarden id=”11″]

लेकिन बुधवार को किसान यूनियन के नेताओं द्वारा छविनाथ शाक्य एवं अरविंद शाक्य के नेतृत्व में आधा सैकड़ा किसान यूनियन के नेताओं ने उसकी जमीन पर नींव खोदनी शुरू कर दी। परन्तु दयाराम ने टोकाटाकी की। उसने रोका तो उक्त लोग मारपीट व गाली गलौज पर आमादा हो गये। दयाराम ने इसकी शिकायत थाने में की। मौके पर पहुंची पुलिस की एक न चली। लेकिन दयाराम के समर्थकों द्वारा जोर जबर्दस्ती कर जगह को रुकवाने का प्रयास किया गया तो किसान यूनियन के नेता एवं दलित दयाराम जाटव के समर्थक डा0 विजय यादव सहित दोनो पक्षों में गाली गलौज व हाथापाई होने की नौवत आ गयी। दोनो तरफ से असलहे खिंच गये। पुलिस शांति की अपील करती रही। मौके पर खड़ी पुलिस दोनो पक्षों के हाथ जोड़ती रही।

सपा नेता असलाह व गाड़ी सहित हिरासत में

जमीन के विवाद में कस्बा बबना तिराहे पर लाखों कीमती जमीन का विवाद थमते नजर नहीं आ रहा है। जिस पर आये दिन विवाद होता रहता है। बुधवार को सपा नेता जितेन्द्र सिंह यादव की जमीन की नीव भरी पड़ी थी। उसी नीम पर नगला छब्ब निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सरनाम सिंह यादव ने अपने साथियों सहित जाकर उसी जमीन पर अपनी नींव लगानी शुरू कर दी। जितेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे। जहां जितेन्द्र सिंह ने बताया कि जमीन को रोकना चाहा तो विपक्षी सरनाम सिंह यादव ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। पुलिस सपा नेता सरनाम सिंह यादव को गाड़ी व असलहों सहित थाने ले आयी। दोनो पक्षों के सपाई एक मंत्री के करीबी बताये जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष नबावगंज ने बताया कि दोनो पक्षों का जमीन को लेकर विवाद है। असलहे व गाड़ी के कागजात जांचे गये जो वैध पाये गये। जिसके बाद सरनाम सिंह को जाने दिया गया।