हिला दो सपा सरकार, दिल्ली पर करो कब्जा

Uncategorized

bjp bareliबरेली : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की भरसक कोशिश की। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटकर दिल्ली पर कब्जा करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने और प्रदेश की सपा सरकार को हिला देने का आह्वान किया। बोले- एक मई को देवचरा में होने जा रही पार्टी की स्वाभिमान रैली यूपीए और सपा सरकार के खिलाफ पुरजोर संघर्ष का आगाज होगी। इसके बाद सबको दोनों सरकारें उखाड़ फेंकने के लिए जुट जाना चाहिए।

[bannergarden id=”8″]

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए जीवन-मरण का सवाल है। डॉ. वाजपेई यहां देवचरा में होने जा रही पार्टी की रैली की तैयारी परखने को पहुंचे थे। वह शहर के बेदी बैंक्वेट हाल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महंगाई, आतंकवाद और भ्रष्टाचार के लिए केंद्र की यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया तो प्रदेश की सपा सरकार को बढ़ते अपराध के बहाने घेरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अनुभवहीन बताते हुए बोले- सपा सरकार अराजकता के मामले में बसपा से भी काफी आगे निकल चुकी है। एक विशेष वर्ग को छोड़कर इसके सरोकार किसी के लिए नहीं हैं। अपराध इस हद तक बढ़े हैं कि जब से सरकार बनी है 4750 हत्याएं हो चुकी हैं और चार हजार से ज्यादा दुराचार हो चुके हैं। प्रदेश में पांच-सात साल की बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। इस सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।

[bannergarden id=”11″]

सभा में प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन, पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी, सुभाष पटेल, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, सुभाष पटेल व बीएल वर्मा ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा ने किया। महाराज सिंह, तेजेश्वरी गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, डॉ. श्याम बिहारी लाल, हरिओम राठौर, अधीर सक्सेना, डॉ. अनीता त्यागी, आदेश प्रताप सिंह, नन्हें लाल गंगवार, डॉ. एमएल मौर्य व वीरेंद्र गंगवार वीरू आदि मौजूद रहे।