मायावती को फिट कर दिया शिवपाल ने : मुलायम

Uncategorized

mulayam_singh_pm.desireलखनऊ : शिवपाल यादव की मायावती को दी गई धमकी कि ‘गुंडा कहा तो गुंडी कहेंगे’ से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव बहुत खुश हैं। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में सार्वजनिक रूप से शिवपाल यादव की तारीफ की। युवा संगठनों की बैठक में सपा प्रमुख ने कहा कि शिवपाल ने मायावती को ठीक कर दिया। उन्हें (मायावती) को सही जवाब दिया। कोई हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुंडा-गुंडा कहे, तो क्या हम सुनते रहेंगे? स्वर्गीय रामशरण दास ने भी अपने जीवन काल में एक बार ऐसा ही जवाब देकर बसपा नेता की बोलती बंद कराई थी। इस बार शिवपाल यादव ने करा दी।

[bannergarden id=”8″]
सपा प्रमुख ने नवजवानों को सचेत किया कि नवंबर में चुनाव हो सकते हैं। केंद्र में इस बार काग्रेस अथवा भाजपा की सरकार नहीं बनेगी बल्कि तीसरी ताकत ही सत्ता में आयेगी। दिल्ली की सरकार दुविधा में हैं। वह किसानों की जमीन छीनने की नीति बना रही है, इसका सपा को विरोध करना है। केंद्र की सरकार को कमजोर करार देते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। गंगा नदी को खत्म करने की साजिश हो रही है। गंगा खत्म हुई तो देश रेगिस्तान बन जाएगा। विपक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार की उपलब्धियों से वे घबराए हुए हैं। राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे है। 23 अप्रैल को हर जिले में आयोजित होने वाले सपा के सघन जनसम्पर्क कार्यक्रम में इसका जवाब देना है। कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली अपराधों का गढ़ है पर उत्तर प्रदेश को बदनाम किया जा रहा है

[bannergarden id=”11″]