तेज रफ्तार बुलेरो पलटने से दो घायल

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम रजीपुर के पास एक तेज रफ्तार बुलेरो पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो घायलों को accident - marshalसमाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार को सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी 23 वर्षीय सीटू व बीबीगंज निवासी 60 वर्षीय जवाहरलाल कानपुर के लिए बुलेरो संख्या यूपी 76एच/7530 से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बुलेरो रजीपुर के निकट खड्ड में पलट गयी। जिससे सीटू व जवाहरलाल गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस के ईएमटी ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]