पुलिस कप्तान के फरमान से नगरपालिका के वाहनों पर संकट!

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनपद में घूम रहे बिना नम्बर के दो पहिया व चौपहिया वाहनों को तत्काल सीज करें। इसके साथ ही सट्टा व शराब पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये।
Nagarpalika Vehicle no Number1
पुलिस कप्तान का ये फरमान अगर अमल में आया तो सबसे पहले तो नगरपालिका में संकट आएगा| नगरपालिका के वाहनों में नंबर तो छोड़ो इनका तो पंजीकरण तक नहीं है| कई वर्षो से पालिका के खातो से वाहनों के पंजीकरण के लिए पैसा तो निकला मगर RTO कार्यालय तक नहीं पंहुचा| ऐसे में नगरपालिका के वाहनों को कोई पंजीकरण नंबर नहीं मिल पाया| अगर जिले की पुलिस ने ये अभियान चलाया तो सबसे पहले सरकारी वाहन तो सीज करने ही पड़ेंगे| इससे जनता में सन्देश जायेगा कि कानून का पालन खुद पहले प्रशासन ने अपने घर से किया| अगर कप्तान साहब का फरमान सक्रिय रूप ले पाया तो नगर में कूड़ा उठाने के वाहन चौकी थाने में नजर आ सकते है और कूड़ा सड़क पर|
Nagarpalika Vehicle no Number
उन्होंने कहा कि सट्टा, शराब व लूट की घटनायें ज्यादातर देखने में आ रहीं है। जिन पर अंकुश लगाने की जरूरत है। लूट व हत्या की लंबित जांचों को तत्काल पूर्ण कर खुलासा किया जाये व जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने की कोशिश करें। किसी भी कीमत पर शहर में सट्टा नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है कि शराब का कारोबार शहर में हो रहा है। शराब के अवैध कारोबार को तत्काल बंद कराया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद में बिना नम्बरों के घूमने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों को पकड़कर सीज किया जाये। जिससे काफी हद तक अपराध रुकेगा।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्यों में हीला हवाली करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जायेगी।