खुले दिल के व्यक्ति होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

uफर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 7 फरवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेयी
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा

राशिफल 07 फरवरी 2013, गुरुवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

हाल में हुए विकास आपकी जिंन्दगी में नई सोच ला सकते हैं. आपका लकी रंग स्काई ब्लू और लकी नंबर 6 है. स्व-निर्णय से कार्य करें। व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। संपत्ति प्राप्त होने के भी योग हैं। व्यर्थ में संदेह न करें।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आप सभी सेंसटिव चीजों को बड़ी आसानी हैंडन कर सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 3 है. सामाजिक सम्मान एवं यश मिलेगा। उपयोगी वार्तालाप होगा। किसी समस्या का समाधान आपके प्रयासों से संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज कुछ नया कीजिए, अगर निडर होकर मुश्किलों का सामना करेंगे सबकुछ यूं ही निकल जाएगा. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 2 है. क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। राज्य पक्ष से लाभ होगा। लोगों से संपर्क बढ़ाकर अपनी योजनाएं पूर्ण कर सकते हैं। यश, प्रशंसा एवं पुरुषार्थ बढ़ेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप किसी भी चीज में कोशिश करते हैं तो आपके लिए लाभदायक हो सकता है. आपका लकी रंग ब्लैक लकी नंबर 10 है. परिवार के वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्थायी संपत्ति के कार्य में सफलता मिलेगी। धैर्य के कारण आपकी बड़ी से बड़ी आकांक्षा भी पूर्ण हो जाएगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आप ज्यादा मत सोचिए और एक विचार बनाकर आगे बढ़ते रहिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 5 है. व्यापार में लाभकारी निर्णय ले पाएंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। सोचे हुए सभी कार्यों में शुभ परिणाम अपेक्षित हैं। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार पर ध्यान न दें।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आप शायद अकेला महसूस करे, अकेले रहने से ही नए विचार आ सकते हैं. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 8 है. कार्य की सफलता के कारण आपके यश व संबंधों में बढ़ोतरी होगी। धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्धिकारक योग भी बनेंगे। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपने डर पर काबू पा पाएंगे. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 15 है. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मकान की समस्या का हल निकलेगा। रुका पैसा मिलेगा। सावधानी व सतर्कता रखकर काम करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज रचनात्मकत काम करने के लिए काफी सही समय है. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 11 है. आपके कार्य की वृत्ति व्यावहारिक होने के साथ मानसिक श्रम प्रधान होना चाहिए। संतान की ओर से प्रगतिकारक सूचना मिलेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आपके समय काफी समय इसलिए जो भी बचा हुआ काम है उसे समय पर निपटा ले. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 2 है. यह समय आपके लिए सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों से लाभ होने के योग बनेंगे।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपमे सारे काम को मैनेज करने की कमाल की क्षमता है. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 7 है. वाहन सावधानी से चलाएं। सम्मान में कमी के अवसर का संदेह कार्य की गति को प्रभावित करेगा। व्यापार में हानि होने की आशंका है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आपको आपकी पसंद की चीजे करने का मौका भी मिलेगा. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 1 है. धैर्य एवं सहनशीलता रखें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद की प्राप्ति के योग हैं। प्रयास में कमी नहीं करें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आप अपने अनुभवों से सीखकर आगे बढ़ने वालों में से हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 12 है. आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। वाणी पर संयम जरूरी है। व्यर्थ खर्चों में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा जो आपको प्रगति प्रदान करेगा।