बार एसोसियेशन चुनाव: पारिया चौथी बार बने सचिव, विपनेश सक्सेना अध्यक्ष निर्वाचित

Uncategorized

फतेहगढ़: बार एसोसिएशन के चुनाव की सुबह 10 बजे मतगणना शुरू की गयी। शाम 6 बजे तक चली मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये। चुनाव अधिकारी विमल वर्मा ने विपनेश सक्सेना को अध्यक्ष एवं संजीव पारिया को महासचिव विजयी घोषित किया। संजीव पारिया चौथी बार महासचिव चुने गए हैं|

सुबह 10 बजे से ही चुनाव अधिकारी विमल वर्मा ने मतगणना शुरू करवा दी। एक ही बैलट पेपर पर सभी पदों के वोट पड़ने से चुनाव परिणाम घोषित करने में काफी समय लगा। सुबह से ही अधिवक्ताओं में चुनाव परिणाम जानने के लिए काफी उत्सुकता दिखी। अध्यक्ष पद के विपनेश सक्सेना व विश्राम सिंह दोनो पक्षों के समर्थक मतगणना स्थल बार एसोसिएशन सभागार में डटे रहे। लगभग 6 बजे चुनाव परिणाम चुनाव अधिकारी विमल वर्मा ने घोषित कर दिया। जिसके अनुसार अध्यक्ष पद पर विपिन सक्सेना ने 540 मत पाकर अपने प्रतिद्वन्दी प्रत्याशी विश्राम सिंह को 58 मतों से पराजित कर दिया। विश्राम सिंह को कुल 482 मतों से ही संतुष्टि करनी पड़ी। संयुक्‍त सचिव पद पर गौतम वर्मा विजयी रहे। उन्‍होंने मात्र 12 मतों से विनोद पाण्‍डेय को पराजित किया। कोषाध्‍यक्ष पद पर सुनील कुमार विजयी रहे।
[bannergarden id=”8″]
महासचिव पद पर संजीव पारिया ने 874 मत पाकर विजय श्री हासिल की। संजीव पारिया के निकटतम प्रतिद्वन्दी नरेशचन्द्र को कुल 466 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर शशिभूषण दीक्षित ने 535 मत पाकर अपने प्रतिद्धन्दी को 166 मतों से पराजित कर विजय श्री हासिल की। महेशचन्द्र को मात्र 369 मतों से ही संतुष्टि करनी पड़ी। वहीं धर्मवीर गौतम ने 745 मत पाकर पुस्तकालय मंत्री के पद पर कब्जा किया। उनके प्रतिद्धन्दी जगवीर को 525 मत मिले। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।