सेना भर्ती के लिये दौड़ में शामिल गिरे दो युवकों के पैर टूटे

Uncategorized

फर्रुखाबाद : बरेली मण्डल की थलसेना भर्ती में फर्रुखाबाद के अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने एक बार में साढ़े तीन सौ अभ्यर्थी दौड़ा दिया। ज्यादा तादाद में दौड़े अभ्यर्थियों में से दो युवक बीच में ही गिर गये। जिनके ऊपर से निकले अन्य अभ्यर्थियों से दोनो के पैर फैक्चर हो गये। गंभीर घायलावस्था में दोनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रशासन की तरफ से रैली भर्ती में विशेष इंतजाम व एहतियात बरते गये लेकिन सैनिक भर्ती में फर्रुखाबाद के हजारों अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह २ बजे से ही बरगदियाघाट भर्ती ग्रांउड खचाखच भर गया। खचाखच भरे ग्राउंड को देखकर प्रशासन ने भी एक एक बार में 1600 मीटर दौड़ में साढ़े तीन तीन सौ अभ्यर्थियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। भारी तादाद में दौड़ाये गये अभ्यर्थियों में दो अभ्यर्थी विपिन यादव पुत्र जागेश्वर निवासी गनीपुर नबावगंज व सद्दाम पुत्र अब्दुल हसन निवासी रुई जहानगंज फर्रुखाबाद रास्ते में गिर गये। जिनके ऊपर से अन्य अभ्यर्थी दौड़ गये। जिससे दो अभ्यर्थियों की टांगें फैक्चर हो गयीं। गंभीर अवस्था में दोनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है।