सपाइयों ने मनाया स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन

Uncategorized

फर्रुखाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन समाजवादी पार्टी ने पूरे सादगी से मनाया। जिला मुख्यालय में इस दिन चौधरी साहब को याद किया गया और उनके उसूलो पर चलने का संकल्प लिया गया। चौधरी चरण सिंह की चित्र पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी साहब देश में पिछड़ों एवं किसान की राजनीति की शुरूआत करने वाले पहले नेता थे जिन्हें गांधी दर्शन पर पूर्ण आस्था थी। वे राजनीति में शुचिता एवं पारदर्शिता के पक्षधर थे। वे सादगी,सरलता और ईमानदारी के पर्याय थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ही चौधरी साहब की नीतियों के लिए सतत् सघर्षरत हैं। उन्होने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में चौधरी चरण सिंह जी के ग्रामोन्मुख कार्यक्रमों को लागू किया था। 70 प्रतिशत से अधिक का बजट का हिस्सा किसानों, गांवों और खेती के विकास पर खर्च किया था।

जिला उपाध्यक्ष राजीव शाक्य ने कहा कि चौधरी साहब ने मुलायम सिंह यादव को ही अपना उत्तराधिकारी माना। जिला महासचिव समीर यादव ने कहा कि चौधरी साहब का मानना था कि खेती के केन्द्र में किसान है इसलिए किसानों के साथ कृतज्ञता से पेश आना चाहिए एवं उसके श्रम का प्रतिफल अवश्य मिलना चाहिए। बैठक में मन्दीप यादव, सर्वेश बाल्मीक, अनिल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, वीना शर्मा, सुभाष जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, बंटी यादव ने भी विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार राठौर  व संचालन समीर यादव ने किया।

इस दौरान उपासना सिंह, नीलम शर्मा, दशरथ सिंह पाल, राजेन्द्र सिंह यादव, पुष्पेन्द्र, मतीन खां, पंकज गुप्ता, अम्बरीश गुप्ता, अरुण सिंह, गीता सिंह, बिल्लू श्रीवास्तव, शशांक सक्सेना, अरुण पाल शर्मा, अनुपम प्रजापति, सन्तोष चौधरी, अमित प्रताप सिंह, रजत क्रांतिकार आदि मौजूद रहे।