विशेष नेतृत्व क्षमता होती है आज जन्मे लोगों में

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 18 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 1999, 2007, 2009, 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह

राशिफल 18 दिसंबर 2012, मंगलवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप चारों तरफ सवालों के घेरे में बंधे रहेंगे. आपका लकी रंग रॉयल ब्लू और लकी नंबर 34 है. शत्रु आपकी छबि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। बुद्धि बल तथा पराक्रम बढ़ेंगे। कानूनी परेशानियों का उचित हल निकल सकेगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अपनी योग्यता को सबसे सामने लाइए क्योंकि आज का दिन बहुत ही लकी है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 16 है. रुके कार्य बनेंगे। मित्र-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचारकर लेना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अधिक लालच न करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज बहुत ही अच्छा दिन है जिसमें आज बहुत ही बड़ी सफलता मिल सकती है . आपका लकी रंग स्काई ब्लू लकी नंबर 28 है. समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मन प्रफुल्लित होगा तथा बुद्धि बल और पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि आप उसका हल भी निकाल पाएंगे. आपका लकी रंग लाइट गोल्डन और लकी नंबर 37 है. कई अधूरे काम समय पर पूरे होने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के सम्मान से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अपने आप स्वस्थ्य बनाइए, हेल्दी फूड खाइए, वाक कीजिए . आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 8 है. व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश होने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। यात्रा होगी। दूसरे के कामों में हस्तक्षेप न करें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आप अपने आप को सकारात्मक बनाइए, चीजो को जितना जटिल बनाएगे उतना ही फंसते ही जाएंगे. आपका लकी कलर डार्क सिल्वर और लकी नंबर 12 है. आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कई रुके काम पूरे होने की संभावना है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षमता बढ़ेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

कोशिश कीजिए की अपने संबंध को मजबूत कीजिए. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 37 है. व्ययों में कमी करना होगी। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। अभीष्ट फल की प्राप्ति और कार्य में विस्तार की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

गलतफहमियों को दूर कीजिए, अपने रिलेशन को स्मूथ बनाने की कीजिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 19 है. व्यक्तिगत चिंताएं दूर होंगी। प्रयासों से लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। संतोष रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप आकर्षण के केंद्र में रहेंगे, बहुत सारे प्यार मिलेगा. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 33 है. कार्यों को टालें नहीं। पराक्रम वृद्धि से कार्य एवं व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

बिजनेश में आप आज दिमाग को खुलकर रखिए. आपका लकी रंग वॉयलेट और लकी नंबर 1 है. अध्ययन के प्रति रुझान बढ़ेगा। आपकी दूरदर्शिता और प्रयत्न के बल पर स्थिति अनुकूल हो सकेगी। आजीविका में नए अवसर उपलब्ध होंगे। जल्दबाजी हानिकारक हो सकती है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप बहसों से दूर रहिए और सधारण जीवन जीने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 14 है. प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। पराक्रम क्षमता से यश मिलने के योग हैं। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ की संभावना है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

रुके हुए किसी भी काम को करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है. आपका लकी रंग स्टील ग्रे और लकी नंबर 22 है. आपकी मनोकामना के अनुरूप कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आडंबर से दूर रहें। परिवार में उत्साहपूर्ण माहौल रहेगा। व्ययों में कमी होगी।