प्रेक्षक के सामने जुट सके मात्र दर्जन भर कांग्रेसी

Uncategorized

फर्रूखावादः जनपद मे काग्रेस जिला अध्यक्ष व शहर अघ्यक्ष के बीच के आपसी द्वन्द को कौन नही जानता। दोनो काफी समय से एक दुसरे के विरोधी चल रहे है। किसी कार्यक्रम मे दोनो एक साथ काफी समय से नही देखे गये। लेकिन प्रेक्षक के सामने दोनो ने अपनी.अपनी सफाई दी। लेकिन जोनल व्यवस्था को देखने आये प्रेक्षक के सामने दोनो ही नेताओ ने दर्जन भर काग्रेसी ही उपस्थित हुये। जिस पर प्रेक्षक ने भी अपनी सफाई दी और कार्यकर्ताओ को गरीब बता कर मामले से पल्ला झाड लिया।
काग्रेस पार्टी के प्रेक्षक लल्नेश पति त्रिपाठी ने जनपद का दौरा किया तो कार्य कार्यक्रम काग्रेस जिलाध्यक्ष अफताव हुसैन के आवास पर किया गया। अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक धन्टे विलम्ब से पहुंचे श्री त्रिपाठी कार्यकर्ताओ कि सख्या देख कर भैच्चक्के रह गये। बैठक मे जिलाध्यक्ष के अलावा शहर काग्रेस अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला,महिला काग्रेस कि जिलाध्यक्ष सीता मिश्रा,युवा काग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी सहित अन्य कई पदाधिकारी पहुंचे लेकिन सख्या मुठी भर नही हो सकी । इस विषय मे पुछे जाने पर प्रेक्षक ने कहा कि उ0प्र0 मे काग्रेस के पदाधिकारियो कि स्थित बहुत गरीव है क्योकि प्रदेश मे काग्रेस कि सरकार दो दशक से अधिक समय से नही बनी है यैसी स्थित मे कार्यकाओ का मनोबल गिर रहा है। उन्होने कहा कि यैसे मे कार्यकर्ता अपना काम छोड कर पार्टी के कामो मे हाथ नही बटा रहा है। कुल मिलाकर उन्होने मिडिया के सामने पार्टी कि साख बचाने के लिये कुछ भी कहा हो लेकिन संगठन मे मजबूती कितनी है वह सामने आ गया और यह बात प्रेक्षक भी भली प्रकार समक्ष रहे थे।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अब उनका हर 15 दिन मे एक दौरा पार्टी कि जोनल व्यवस्था को देखने के लिये लगेगा। उन्होने कहा कि अगले कार्यक्रम मे जोनल अध्यक्ष पीएल पुनिया भी आयेगे सिके लिये कार्यकर्ताओ के साथ वार्ता कि जायेगी। उन्होने कहा ही वर्तमान मे विदेश मत्री व फर्रूखाबाद के सांसद सलमान खुर्शीद को भी आने वाले कार्यक्रमो मे रहना चाहिए जिससे कार्यकर्ताओ का उत्साह बढेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश मे जोनल व्यवस्था लागू करने से काफी लाभ होगा क्योकि एक प्रदेश अध्यक्ष होने से पूरे प्रदेश का काम अकेले नही देख पा रहे थे।