सोनिया के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 66वें जन्म दिन पर एकत्रित हुए शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पद यात्रा निकालकर जन्मदिन मनाया। पद यात्रा घुमना से रोडवेज बस अड्डे तक गयी।

9 दिसम्बर को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियागांधी के 66वें जन्म दिन को मनाने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसी घुमना पर इकट्ठे हुए। जहां उन्होंने हाथ में कांग्रेस का झण्डा लेकर पद यात्रा निकाली। पद यात्रा में महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान पद यात्रा घुमना से होते हुए बूरा वाली गली, लाल दरबाजा, रोडवेज बस अड्डा के बाद स्वराज कुटीर पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को सोनियागांधी के जन्म दिन की शुभकामनायें दीं।

इस दौरान वीरेन्द्र मिश्रा, अभिशेख सारस्वत, बंटी गुप्ता, जानकी शुक्ला, अजय निराला, संजय कटियार, संजीव मिश्रा कल्लू, सुधीर प्रधान, किशोरीलाल आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।