फर्रुखाबाद युवा महोत्सव 6 से 21 जनवरी तक

Uncategorized

मंगलवार को फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति की बैठकडा.ओमप्रकाश गुप्ता आवास पर हुई। इसमें 9वें फर्रुखाबाद महोत्सव की रूपरेखा बनाई गई। 6 जनवरी से 21 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं निर्धारित की गई।

समिति के अध्यक्ष डा. सदीप शर्मा ने संयोजक मंडल बनाने पर चर्चा की। इसमें डा. श्यामलाल निर्मोही, डा. रामबाबू पाठक, सुरेंद्र सिंह सोमवंशी, आदेश गंगवार के नाम प्रस्तावित किए गए। संरक्षक एमएलसी मनोज अग्रवाल सहित समिति पूर्ववत रहेगी।

युवा महोत्सव 6 जनवरी से 21 जनवरी तक चलेगा। इसमें मेहंदी लगाओ, थाल सजाओ, निबंध, वाद विवाद, 100 मीटर रेस, साइकिल रेस, एकल डांस, ग्रुप डांस, डांडिया, माडलिंग आदि कार्यक्रम होंगे। मिस एवं मिस्टर फर्रुखाबाद का चयन बौद्धिक क्षमता, ड्रेस, व्यक्तित्व एवं एसएमएस वोट से होगा। प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में 16 से 25 वर्ष आयु के लड़के व लड़कियां भाग ले सकेंगे। कार्यक्रमों की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रो. एनकेएस राठौर के नाम पर समाज सेवा सम्मान शुरू करने का फैसला किया गया। सच्चिदानंद मिश्रा, वीरेंद्र त्रिपाठी, आकाश मिश्रा, मयंक मिश्रा, डा. प्रभात गुप्ता, विवेक चतुर्वेदी, उपदेश श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, कृष्णकांत अक्षर, श्रीकृष्ण कुशवाहा, संजीव मिश्रा बाबी मौजूद थे