कूड़े के ढेर पर खड़ी की भाजपा ने मानव श्रंखला

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा गंगा घाट पर मानव श्रंखला बनाने पहुंचे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने महज एक औपचारिकता पूरी की। क्योंकि जिस घाट पर कार्यकर्ता खड़े होकर मानव श्रंखला बनायी, उसी घाट के किनारे, किनारे कूड़े का अम्बार दिखायी दिया। लेकिन किसी भी कार्यकर्ता ने कूड़े में हाथ लगाने की जहमत नहीं उठायी।

इसे औपचारिकता नहीं तो और क्या कहेंगे, जहां एक ओर मानव श्रंखला बनाने का उद्देश्य गंगा घाटों पर गंदगी को साफ करना है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कूड़े के ढेर पर ही मानव श्रंखला बना दी।

मानव श्रंखला बनाने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ता गंगा के दूसरी तरफ पहुंचे और एक दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े हो गये। लेकिन किसी भी कार्यकर्ता को घाट की दुर्दशा न ही दिखायी दी और न ही उसकी चर्चा भाषण के दौरान की गयी। महज उपनिषदों और ग्रंथों के प्रमाणों की बंदूक चलाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी गयीं। कार्यक्रम में कुछ देरी से पहुंचे मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने भी मानव श्रंखला में भाग लिया।

इस दौरान चित्रा अग्निहोत्री, लक्ष्मीकांत मिश्रा, कृपाल चार्य, परमानंद महाराज, दिलीप भारद्धाज, कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र मिश्रा, रमा कनौजिया, संतोष प्रजापति, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।