बाइक की टक्कर से महिलायें घायल

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): शेखपुर स्थित बाबा की मजार पर दर्शन करके लौट रहीं कमालगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी दो महिलाओं को पीछे से आये तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया गया।

कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी राधा देवी पत्नी रामनिवास, लक्ष्मी पत्नी विनोद कमालगंज के शेखपुर मजार पर दर्शन कर वापस कमालगंज आ रहीं थीं। पीछे से तेज रफ्तार बाइक यूपी 76 5821 आयी और लापरवाही से चलाकर ग्राम गौसपुर के निकट दोनो को टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर में राधा का पैर टूट गया। लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गयी। एस एस आई एम पी सिंह सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को कमालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया। वहीं चालक बाइक छोड़कर भाग गया। मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।