कुशल नेतृत्व क्षमता व बाहर से कठोर दिखने वाले होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 22 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 1994,1999, 2000, 2004, 2008, 2009, 2011, 2015, 2020, 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 4, 13, 22, 31 है उनके लिए यह साल सावधानी रखने का रहेगा। वर्ष का स्वामी गुरु व मूलांक स्वामी राहु में परम शत्रुता है। गुरु-राहु की युति चांडाल योग बनती है। यह वर्ष काफी सावधानी बरतने का रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवारिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। नौकरीपेशा के लिए सजगता अपेक्षित है। नवीन रोजगार नवंबर के बाद मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। शत्रु पक्ष से बचकर चलें। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचें।

मूलांक 4 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जार्ज वाशिंगटन
* रितु शिवपुरी
* नम्रता शिरोढकर
* उर्मिला मार्तोंडकर
* जावेद जाफरी

 राशिफल 22 नवंबर 2012 गुरुवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

छोटी-छोटी बातों को दिल मत लीजिए, जीवन का आनंद उठाइए. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 4 है.प्रयास, परिश्रम का उचित फल मिलेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संत-समागम होगा। गृह-उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आप हेल्दी खाना खाइए, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 7 है.व्यावसायिक गोपनीयता को भंग न करें। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने की आशा है। उचित फल मिलेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ रचनात्मक भरा रहेगा. आपका लकी रंग ब्लैक लकी नंबर 30 है.किसी समस्या का हल आपके द्वारा हो सकेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपको जरूरत है कि आप सच्चे दिल से काम करें. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है.आकस्मिक लाभ होने के योग बनेंगे। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप उस दोस्त से मिल पाएगे जिसे आप भूल गए हैं. आपका लकी कलर येलो और लकी नंबर 10 है. परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपके सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन खूब शॉपिग करेंगे. आपका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 18 है. जल्दबाजी न करें। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप बहुत सारी जिम्मेदारियां हैंडल कर पाइएगे. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 21 है. उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आपको किसी और की नहीं बल्कि खुद की जरूरत है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 6 है. खान-पान का ध्यान रखें। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा। कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आपके कुछ दोस्त को आपके मदद की जरूरत हैं. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 23 है. अधिकारी सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

जिस मूड के साथ आप आज का जीवन शुरू करेंगे उसी मूड के साथ आज का दिन खत्म करेंगे. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 40 है. आजीविका के लिए किए गए प्रयास लाभ दिलाएंगे। अपनी वाणी संयम रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप बोरियत से निकलकर कुछ नया कीजिए . आपका लकी रंग वॉलेट और लकी नंबर 2 है. शुभ कार्य पर व्यय होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी। पारिवारिक क्लेश होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपका मूड किसी बात पर अपसेड रह सकता है. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 34 है. बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएँ उत्पन्न की जा सकती हैं। आर्थिक कष्ट दूर होगा।