पोंटी चड्डा के फार्म हाउस में चली गोली, भाई समेत पोंटी चड्डा की मौत

Uncategorized

शनिवार को नई दिल्ली में छतरपुर स्थित फार्म हाउस में हुई गोलीबारी के दौरान उत्‍तर प्रदेश के चर्चित शराब व्‍यवसायी पॉन्टी चढ्डा और उनके भाई हरदीप की मौत हो गयी। फायरिंग में एक गार्ड की भी मोत हो गयी है। पुलिस ने फार्म हाउस की घेराबंदी कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मुरादाबाद के चढ्डा परिवार और शराब के बड़े कारोबारी पॉन्टी चढ्डा के भाई हरदीप चढ्डा की छतरपुर स्थित फार्म हाउस पर हुई फायरिंग में मौत होगई है। दोनों भाइयों की मौत आपसी फायरिंग में ही हुई। पिछले कुछ दिन पहले मुरादाबाद में उनके घर पर भी फायरिंग हुई थी।

पॉन्टी चढ्डा 5 3 उत्तर प्रदेश का सबसे बड़े शराब के कारोबारी था। फायरिंग एक अज्ञात हमलावर ने की। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिय़ा जा रहा है।

फॉर्म हाउस के लोगों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस को यहा से एक स्कॉर्पियो मिली है। पुलिस के मुताबिक ये गाड़ी हमलावरों की भी हो सकती है।

घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है। पुलिस को कॉल मिली कि पॉन्टी चड्ढा के फार्महाउस पर गोली चली है। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि एक शख्स की मौत हो चुकी है। मरने वाले का नाम हरदीप सिंह था जो पॉन्टी चड्ढा का भाई था। पॉन्टी को वहां से पहले ही गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा चुका था। फोर्टिस अस्पताल पहुंचे पॉन्टी को वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में घटना में घायल एक गार्ड की भी उचार के दौरान मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों भाई फार्म हाउस पर आए थे। दोनों के बीच चल रहे विवाद को निपटाने के लिए एक मीटिंग बुलाई गई थी जिसके बाद दोनों भाई दोपहर करीब 12 बजे फॉर्म हाउस पहुंचे। वहां कुछ कागजों को देखने के बाद दोनों में कहासुनी हुई जिसके बाद दोनों के बीच फायरिंग हुई। इसमें दोनों तरफ के गार्ड्स और हरदीप और पॉन्टी ने भी गोली चलाईं। इस फायरिंग में पॉन्टी और हरदीप की जान चली गई। बताया जाता है कि दोनों को 12-12 गोलियां लगी थीं।

माया हो या मुलायम दोनों के करीबी कारोबारी माने जाते थे पॉन्टी। पॉन्टी चढ्ढा यूपी के बड़े शराब कारोबारी था। इसके अलावा उसका बिजनेस रियल स्टेट, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल तक फैला हुआ था। वे यूपी की राजनीति में खासी धमक रखते थे। कई फिल्मों में भी पॉन्टी ने पैसा लगाया था।