चार सूत्रीय मांगों को लेकर डिग्री कालेज शिक्षक चाक डाउन हड़ताल पर

Uncategorized

फर्रुखाबाद: अपनी समस्याओं को लेकर डिग्री कालेज के शिक्षकों ने शुक्रवार प्रातः एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा कर दी। जिसके तहत उन्होंने अपनी चार सूत्रीय मांगें रखीं हैं।

बद्री विशाल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने बताया कि प्रदेश संगठन के आव्हान पर सभी डिग्री कालेजों के शिक्षक पूरे प्रदेश में एक दिवसीय हड़ताल पर बैठ गये हैं। जिसके चलते शिक्षकों ने मांग की है कि सेवानिवृत्ति 65 वर्ष कर दी जाये। शिक्षकों की प्रोन्नति, एरियर का भुगतान तथा निश्चित मानदेय के शिक्षकों को स्थाई किया जाये। जिसको लेकर पूरे प्रदेश के डिग्री कालेज शिक्षक चाक डाउन हड़ताल पर रहेंगे।

इस दौरान बद्री विशाल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, सेक्रेटरी शरद मिश्रा, उपाध्यक्ष माधुरी दुबे, संयुक्त सचिव जितेन्द्र पाल के अलावा प्रो0 एम एच सिद्दीकी, रश्मि प्रियदर्शिनी, एस के त्रिपाठी, डा0 आर एन त्रिपाठी आदि शिक्षक हड़ताल पर मौजूद रहे।