केजरीवाल- लाइव अपडेट: कांगेस, भाजपा, सपा व बसपा को बताया मौसेरे भाई

Uncategorized

फर्रुखाबाद से अपने राजनैतिक कैरियर की शुरूआत करने जारहे अरविंद केजरीवाल की सभा से संबंधित पल-पल की खबर हम आपको देते रहेंगे।

04.30 PM-अरविंद केजरीवाल ने सभा का संबोधन शुरू किया।

4:00 PM- अरविंद केजरीवाल का भाषण शुरू न होने मायूस कार्यकर्ता वापस लौटना शुरू।

01:55 PM -केजरीवाल का काफिला सभा स्थल पहुंच चुका है। अरविंद केजरीवाल के मंच पर पहुंचते ही जोरदार नारों से सभा स्थल गुंजायमान हो गया।

01:45 PM – अरविंद केजरीवाल का काफिला फतेहगढ़ आ चुका है। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से उनकी सुरक्षा में जुटा हुआ है।

01:30 PM- अरविंद केजरीवाल का काफिला भारी भीड़ के साथ याकूतगंज पहुंच चुका है। कुछ ही देर में सभा स्थल पर पहुंच जायेंगे।

01.00 PM- अरविंद केजरीवाल का काफिला खुदागंज में कालीनदी का पुल पार कर जनपद में प्रवेश कर गया है।

12.00 Noon-अरविंद केजरीवाल का काफिला कन्‍नौज पहुंचा।

10.30 AM-अरविंद केजरीवाल का काफिला कल्यानपुर से निकलकर कन्‍नौज की ओर अग्रसर है। लंबे काफिले व दिन के भारी ट्रैफिक के कारण काफिला लगभग 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ही चल पा रहा है।