एनसीसी कैडेट्स ने थामी मतदाता जागरूकता अभियान की मशाल

Uncategorized

कायमगंज (फर्रुखाबाद) नगर के सीपी विद्यानिकेतन में 20 से 30 अक्टूबर तक के लिए एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। कैडेट्स ने नगर के मुख्यमार्गां पर एक आकर्षक जनजागरूकता रैली निकाली। जिसमें सम्मिलित विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने सडक पर उतर कर लोगों को मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मतदान करने और मतदाता पहचान पत्र बनबाने के लिए संदेश दिया।

अनुशासित कैडेट्स की इस मतदाता जागरूकता रैली को तहसीलदार कायमगंज सरोज कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर सीपी विद्यानिकेतन इण्टर कालेज के परिसर से रवाना किया। ये कैडेट्स रैली नगर के गल्लामंडी, मुख्य चौराहा, बजाजा, लोहाई, श्यामागेट, बजरिया काजम खां होती हुयी तहसील परिसर मे जाकर समाप्त हो गयी। समापन के दौरान तहसीलदार सरोज कुमार ने कैडेट्स एवं वहां उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनतंत्र में बोट की शक्ति सर्वोपरि है। हम अपने बोट के द्वारा अपने देश को मनचाही दिशा में ले जा सकते हैं और इस बोट के द्वारा ही देश का भविष्य लिखा जा सकता है। जिस देश का बोटर जितना अधिक जागरूक होता है वह देश उतनी ही तेजी से प्रगति करता है। आज देश के लिए मतदाता का जागरूक होना सबसे महत्वपूर्ण और पुनीत कार्य है। रैली के समापन के बाद तहसील परिसर मंे प्रतिभागी कैडेट्स को जलपान कराया गया। पूरी रास्ता कैडेट्स भारत माता की जय के नारे लगाते लोगों को उनके बोट का अधिकार और महत्व बताते रहे। छात्र पूर रास्ता आवाहन करते रहे कि पहले मतदान करें फिर कोई काम करें। भ्रष्टाचार मिटाना है, देश को आगे बढ़ाना है।