दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

आज जिनका जन्मदिन है (21.10.2012) जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है JNI की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 21 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2012, 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

राशिफल 21 अक्टूबर 2012 रविवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope )

सिर्फ  जज्बाती  होने  से  शायद  कुछ  मसले  हल  न  हों,इसलिए  स्वभाविक  कदम  उठाना  सही  रहेगा. आपका लकी कलर  है  ब्लैक  और लकी नंबर  9 है . अभीष्ट की सिद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिश्रम व लगन से कार्य करने पर सफलता मिलेगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope )

आप   अपनी  पिछली  उपलब्धि  को  याद  करते  हुए  वैसे  ही  कदम  लेंगे  जैसे  आपने  उस  समय लिए  थे. आपका लकी कलर है औरेंज और लकी नंबर 1 है. पारिवारिक वाद-विवाद को टालें। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope )

अगर आप  कुछ ज्यादा स्लोव तो हो  सकता  है  कुछ  मिस  कर  जाएं इसलिए संतुलन बनाने की कोशिश कीजिगा. आपका लकी कलर  है  ग्रीन और लकी नंबर  है  7. आज प्रयत्न करने पर रुका पैसा प्राप्त होगा। समय का दुरुपयोग नहीं करें। परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope )

अगर आप  आज  खुद के लिए डेडलाइन सेट  करेंगे  तो आसानी  से  मंजिल  तक  पहुंच  पाएंगे. आपका लकी कलर है ब्राउन और लकी नंबर 12 है. आज प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान की तरफ से चिंता रह सकती है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope )

आपके  कार्यक्षेत्र  में  कुछ  आकस्मिक  हो  सकता  है . ज्यादा  रिएक्ट  करना  ठीक  नहीं  रहिएगा आपका लकी नंबर है 15 और लकी रेड रंग है. व्यापार लाभप्रद रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope )

आज आपको अपनी क्षमता दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. आपका लकी रंग है ब्लैक और लकी नंबर 16 है. व्यापार-धंधे में जितनी चाहिए उतनी सफलता मिलने की उम्मीद कम है। मानसिक शांति बनाए रखना आपके हित में होगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope )

आज सिर्फ अपनी सुने और दूसरों को खुद पर हावी ना होने दें. आपका लकी रंग है पर्पल और लकी नंबर 8 है. नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope )

आज अगर कोई आपसे मदद मांगे तो उसे इंकार ना करें उसकी सहायता करें. आपका लकी रंग है स्काई ब्लू और लकी नंबर 2 है . पारिवारिक सदस्यों से मदद नहीं के बराबर मिलेगी। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। आपकी बातों का विरोध सहन करना पड़ेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope )

आज कुछ समय दूसरों की मदद में निकालें. आपका लकी रंग है लाइट रेड और लकी नंबर है 5. भागीदारी के व्यापार-व्यवसाय में सावधानी बरतें। आर्थिक परिस्थिति में अवरोध उत्पन्न होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope )

आज  आपको  आपकी  लाइफ  काफी  आनंद देगी. आज  आप  उलझे  हुए  मसले  सुलझा  पाएंगे. आपका लकी रंग मैरून और लकी नंबर 10 है. नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope )

आज सकारात्मक सोच बनाएं रखें. आपका लकी रंग है पिंक और लकी नंबर 10 है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्ययों में कमी करें। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope )

आपकी क्षमता कमाल की है और खुद को किसी भी चीज में कम मत आंकिएगा.. आपका लकी रंग है सफेद और लकी नंबर है 2. अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।