राजेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष व राजीव बने पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन के आज अंतिम दिन सम्पन्न हुए चुनाव में काफी उठा पटक के बाद राजेन्द्र गुप्ता पूर्व बीआरसी अध्यक्ष व राजीव गंगवार महामंत्री,  उपाध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी, अनिल कुमार, साहब सिंह, बीरपाल सिंह बनाये गये। ओमकार सिंह को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार को आडीटर, संयुक्त मंत्री रामदत्त राजपूत, इरमान शेर खान सहित 6 पदाधिकारी निर्वाचित किये गये। जिसमें कोषाध्यक्ष मंत्री तथा आडीटर निर्विरोध घोषित हो गये। शमसाबाद विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुइयां खेड़ा में दो दिवसीय अधिवेशन में मण्डलीय पर्यवेक्षक के अतिरिक्त मण्डलीय पदाधिकारी एवं जनपद के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ में अध्यक्ष रह चुके सोवरन सिंह गंगवार, रामसेवक यादव के बीच दो गुटों में चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें रामसेवक यादव गुट को पराजय का मुहं देखना पड़ा। जिसमें महामंत्री पद पर राजीव गंगवार ने मजहर मोहम्मद को तथा अध्यक्ष पद हेतु राजेन्द्र गुप्ता ने विक्रम सिंह को काफी मतों के अंतर से हराया।