नरेन्द्र ने घटना की निंदा की, पुलिस के सर फोड़ा ठीकरा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: होमगार्ड राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने बुधवार को मोहम्मदाबाद में हुई घटना की निंदा करते हुए घटना का ठीकरा पुलिस की लापरवाही के सर फोड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

बुधवार को मोहम्मदाबाद में हुए बबाल के बाद हुए पथराव व पुलिस फायरिंग की घटना के सम्बंध में होमगार्ड राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने घटनाक्रम की निंदा की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस प्रकार की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सम्बंध में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से वार्ता की है। वस्तु स्थिति के विषय में जानकारी भी ली है। उन्होंने बताया कि पथराव और फायरिंग जैसी घटनाओं का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। विवाद को बढ़ने से पहले पुलिस को त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए थी एवं न्यायपूर्ण ढंग से समस्या का निस्तारण किया जाना चाहिए था। स्थानीय शरारती तत्वों के अतिरिक्त घटना के पीछे कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही का भी दोष है। श्री यादव ने बताया कि उन्होंने इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों से बात की है। दोषियों के विरुद्व निष्पक्ष रूप से त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दे दिये गये हैं।