रंगों के पर्व होली पर किन्नरों ने नाच गाकर मांगा नेग

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)होली के त्योहार पर रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे, की मधुर तान पर नाचती ठुमकती हुई किन्नरो की टोली बाजार में निकली| किन्नरों नें नाच-गाकर नेग माँगा| बच्चे और बूढ़े बड़े उत्साह के साथ डांस देख रहे थे| कुछ साथ में डांस भी कर रहे थे|
तो लोगों की डिमांड पर होली खेलत रघुवीरा अवध में होली खेलत रघुवीर,गानों पर शानदार डांस किया वहीं दुकानदारों से होली का नेग वसूला हंसी मजाक के साथ दुकानदारों ने भी किन्नरों को नाराज नहीं किया एवं शगुन देकर साल भर अच्छी दुकानदारी की दुआ ली एवं शगुन का सिक्का भी लिया
गुरु रंगोली ,बबली (गुरु)अंजलि (गुरु) सिमरन, छाया ,माधुरी, निशा के साथ लोगों को दुआयें दीं|