हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश मंत्री बने प्रदीप , राजू को विधानसभा की जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हिन्दू महासभा ने संगठन में दो पदाधिकारियों को जोड़ कर संगठन को मजबूत करनें का प्रयास किया है| संगठन में युवा प्रदेश अध्यक्ष व विधान सभा अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है|
हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कायमगंज निवासी हिन्दूवादी नेता प्रदीप सक्सेना को संगठन में युवा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी है| इसके साथ ही शहर के ग्राम माधौपुर निवासी राजू को संगठन में विधान सभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है| संगठन से जुड़े दोनों पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करनें के निर्देश दिये गये हैं|