सनातन के खिलाफ जो बोले उसे ठोक दो: महंत राजू दास

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) श्री आदर्श रामलीला कमेटी राजेपुर राठौरी के द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज ने विवादित बयान दिया| जिसमे कहा कि जो भी सनातन धर्म के खिलाफ बयान दे उसके ठोंक दो|
राजेपुर राठौरी में रामलीला के समापन पर अखिल भारतीय काव्य समारोह का आयोजन रामलीला मैदान में हुआ|मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के महंत राजू दास महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख महंत मधुराम शरण शिवा महाराज,महंत दुर्वाषा ऋषि आश्रम पांचालघाट ईश्वर दास महाराज,बच्चा स्वामी महाराज पंहुचे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती मां,भगवान राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वाणी वंदना कवयित्री इटावा योगिता चौहान ने की। महंत राजू दास ने कहा कि भगवान राम के हाथ में धनुष-बाण, भगवान कृष्ण के हाथ में सुदर्शन चक्र व भगवान भोलेनाथ के हाथ में त्रिशूल है, क्योंकि राक्षसों का वध करने के लिए शस्त्र आवश्यक हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि लोगों के घरों में ‘छुरी तक नहीं’ होती। राजू दास ने कहा सनातन धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो का संदेश देता है, लेकिन यह सिमटता जा रहा है। इसका कारण हिंदुओं का कट्‌टर न होना है। आपको धर्म के प्रति कट्‌टर होना पड़ेगा, अपने पास हथियार रखने पड़ेंगे। अगर कोई हिंदू धर्म के खिलाफ बात करे तो राइफल निकालो और सीने पर ठोक दो। उन्होंने कहा आज पूरा देश यदि बाबाओं की बात सुनने लगे तो पूरे विश्व में सनातन का झंडा लहराएगा|
9 राज्यों में हिन्दू हो गया अल्पसंख्यक
राजू दास नें कहा कि भारत के 9 राज्यों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गया है| यह विचार करने की बात है| उन्होंने कहा कि आज यदि पूरा देश यदि बाबाओं की सुनता तो आज यह स्थिति नही होती| सनातन पर टिप्पणी करने वाले राक्षस, कालनेमी, दुराचारी, आतातायियों का बोलबाला है|
महंत दुर्वाषा ऋषि आश्रम ईश्वर दास महाराज ने कहा कि कि सबसे पहले हम अपने आप में सुधार करें।हम सुधरे तो जग सुधरेगा।सभी सनातनी नियमित रूप में श्रीरामचरितमानस का पाठ करें आपके आचार विचार स्वतः ठीक रहेंगे।नशा मुक्त भारत बने इसके लिए विचार करना होगा। महंत बच्चा स्वामी जी महाराज ने बताया कि काव्य समारोह और संत समागम का कार्यक्रम एक मंच पर होना एक बहुत ही अद्भुत संयोग है।एक तरफ जहां रचनाकार अपनी रचनाओं के माध्यम से आप सबमें ऊर्जा भरने का काम करते हैं वहीं दूसरी तरफ अपनी संस्कृत और सनातनी परंपराओं को जीवंत रखने का काम संत जन करते हैं। शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख महंत मधुराम शरण शिवा महाराज ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए बताया कि यदि युवा देश का सोया रहेगा तो देश की आन वान और शान खतरे में होगी।युवाओं से निवेदन है कि एक लक्ष्य पर कार्य करते रहो और तब तक करो जब तक सफलता ना हासिल हो।काव्य मंच के अध्यक्षता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार महेश पाल सिंह उपकारी व कार्यक्रम संचालन युवा कवि वैभव सोमवंशी ‘सुभग’ने किया। इस दौरान कवि महेश पाल सिंह उपकारी, कवि उत्कर्ष अग्निहोत्री, श्रृंगार रस की सुप्रसिद्ध रचनाकार योगिता चौहान ने किया| श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष उमेश पाल सिंह, हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा,भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह राठौर, डॉ.अविनाश पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक रामजी अग्निहोत्री राजीव चतुर्वेदी,अमन अवस्थी, डॉ राजीव पाठक, मुनीश मिश्रा, डॉ.राघवेंद्र अग्निहोत्री,जिलाध्यक्ष राजपूत करणी सेना सुशील चौहान,महामंत्री सुबोध सिंह राठौर,मंत्री सौरभ सिंह,नीतीश अग्निहोत्री,सिद्धांत सिंह सिद्धू,गौरव सिंह,श्याम जी अग्निहोत्री,अजय दुबे,सौरभ मिश्रा रहे|